Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

महिलाएं मुसीबत में हेल्प लाइन नंबरों का करें इस्तेमाल : महिला अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक बोले- डायल करें 1090 या 112

महिला अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक संजय महला ने रविवार को झुंझुनूं में कहा कि महिलाएं मुसीबत में हेल्प लाइन नंबरों का इस्तेमाल करें। उन्होंने वन स्टॉप सखी सेंटर पर भी शिकायत करने की बात कही। महला ने कहा- महिलाओं को कोई परेशान कर रहा है या उनको खतरे या डर की आशंका है तो घबराएं नहीं। सरकारी ऐप, हेल्पलाइन व टोल फ्री नबरों की सहायता से वे संकट को टाल सकती हैं। दरिंदों को सलाखों के पीछे भिजवा सकती हैं। 1090, 112 सहित अनेक हेल्पलाइन नंबर व ऐप हैं, जिनकी सहायता से महिलाओं, युवतियों , बालिकाओं को तुरंत सहायता मिलती है। हालांकि, अनेक महिलाओं व युवतियों को इनकी जानकारी नहीं होने से वे इनका उपयोग नहीं कर पा रही हैं।

24 घंटे कार्यरत रहता है वन स्टॉप सखी सेंटर

महिला अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक संजय महला ने बताया- झुंझुनूं जिला मुख्यालय में BDK अस्पताल में चौबीस घंटे वन स्टॉप सखी सेंटर कार्यरत है। यहां पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत बता सकती हैं। यहां उनको परामर्श, विधिक सहायता, पुलिस सहायता, चिकित्सा, आश्रय आदि की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। खास बात यह है कि इस सेंटर पर अधिकांश स्टाफ महिलाओं का ही है।

महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090

यह टोल-फ्री नंबर है। सप्ताह के सातों दिन, चौबीसों घंटे काम यूज करता है। इस नंबर पर महिलाएं, युवतियां और छात्राएं, जिनका किसी तरह का शारीरिक या मानसिक शोषण हुआ है, कानूनी, सामाजिक, और नैतिक मदद पा सकती हैं। 1090 पर महिलाएं व युवतियां अनचाहे और अश्लील फोन कॉल्स, सिनेमाघरों में अशिष्ट व्यवहार, स्कूल-कॉलेज, महिला छात्रावास, कार्यस्थल, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थल आदि जगहों पर की जाने वाली छेड़छाड़ शारीरिक या मानसिक यातना की शिकायत कर सकती हैं। 1090 पर शिकायत करने के बाद, पुलिस संकटग्रस्त क्षेत्र से बाहर निकालने और सुरक्षित घर पहुंचाने में मदद करती है। इस नंबर पर शिकायत करने से पुलिस की सहायता भी जल्दी मिलती है। पुलिस के पास लोकेशन भी पहुंच जाती है।

Related posts

चिड़ावा में निकली रन फॉर यूनिटी : सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हुआ आयोजन, नायब तहसीलदार संजय खेदड़ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Report Times

राजस्थान में अवैध बजरी माफियाओं द्वारा एक युवक को ट्रैक्टर ट्राली से रौंद कर मौत के घाट उतारा, सामने आया CCTV फुटेज

Report Times

गर्मी का कहर : जैसलमेर और बीकानेर में तो अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस

Report Times

Leave a Comment