Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

देवी मंदिरों में आस्था का उमड़ रहा ज्वार : सुबह की आरती के बाद लगा मां को हलवे का भोग

चिड़ावा। मां दुर्गा की श्रद्धा, आस्था और भक्ति के आठवें दिन दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु लगातार मंदिरों में दर्शनों को आ रहे हैं। इधर सुबह  मां का भव्य दरबार सजा। शहर की पुरानी बस्ती स्थित श्री देवी मंदिर और रेलवे स्टेशन के पास स्थित दुर्गा मंदिर में माता के दरबार को फूलों से सजाया गया है।
माता को नई पोशाक धारण करवाई गई है। मंदिर में रात्रि में ज्योत ली गई और रात्रि भजन संध्या हुई। जिसमें रविकांत पुजारी एंड पार्टी ने सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी। वहीं सुबह माता की महा आरती हुई। महा आरती के बाद माता को हलवे और चने के प्रसाद का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने माता के दर पर धोक लगाकर मनौतियां मांगी। इस दौरान स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजेश सोनी, कोषाध्यक्ष प्रदीप सोनी, उपाध्यक्ष मोनू सोनी, रामू सोनी, मनोज सोनी, शंकर सोनी, कविता सोनी, श्रेष्ठा सोनी, कार्तिक सोनी सहित काफी संख्या में समाज के पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

राजस्थान बजट -2022

Report Times

NDTV में अडाणी की हिस्सेदारी के बाद रवीश कुमार ने इस्तीफा देने की चर्चाओं का कुछ यूं किया खंडन

Report Times

महाशिवरात्रि पर शेयर बाजार में रहेगी छुट्टी या होगा कारोबार

Report Times

Leave a Comment