Report Times
latestpoliticsजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राहुल गांधी को घेरा

जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स। हाल ही में कई अखबारों में छपे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लेख को लेकर बीजेपी उन पर हमलावर हैं. बीते दिन 7 नवंबर को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कांग्रेस नेता पर पूर्व राजपरिवारों को बदनाम करने का आरोप लगाया था। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी राहुल गांधी को घेरा है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने गए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि अगर इस देश में संविधान के खिलाफ कोई है तो वह कांग्रेस है। कांग्रेस ने चुनी हुई सरकारों को गिराया।

सीएम ने केंद्र सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

सीएम भजनलाल शर्मा ने पिछले 10 वर्षों की केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर बात की। उन्होंने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 महीनों के भीतर राजस्थान में जो काम हुआ है, वह ऐतिहासिक है। आपने 2014 के बाद देश में हुए बदलाव को देखा होगा, चाहे वह हमारी गरीब कल्याण योजनाएं हों, हमारी विकास योजनाएं हों, चाहे वह आतंकवाद और नक्सलवाद का अंत हों, या दुनिया में भारत का बढ़ता सम्मान हो, आपने 2014 के बाद यह सब देखा होगा।

महाराष्ट्र में कांग्रेस के गठबंधन पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र में कांग्रेस के गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा “यह कांग्रेस और उसका महागठबंधन, यह गठबंधन नहीं है, यह ठगबंधन है. उन्होंने अनुच्छेद 370 का विरोध किया और कहा कि लोग उन्हें महाराष्ट्र चुनाव में सबक सिखाएंगे.” इससे पहले सीएम ने महाराष्ट्र में यात्रा के दौरान सोलापुर में एक कार्यक्रम में भाग लिया।

Related posts

अजमेर में बड़ा हादसा…कार बनी ‘आग का गोला’, तीन दोस्तों की जलकर मौत

Report Times

शाओमी इंडिया को कर्नाटक हाई कोर्ट ने दी राहत, प्रवर्तन निदेशालय के आदेश पर लगाई रोक

Report Times

“चुनौतियों से टकराने का नाम राजस्थान…” PM मोदी बोले- राजस्थान राइजिंग और रिलायबल दोनों, यहां कण-कण में ईमानदारी

Report Times

Leave a Comment