Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबिहारहादसा

इंजन-बोगी के बीच 2 घंटे फंसा रहा रेलकर्मी

बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां ट्रेन के इंजन और बोगी के बीच फंसने से एक रेलकर्मी की मौत हो गई है. घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक रेलकर्मी इंजन और बोगी के बीच बुरी तरह से फंसा हुआ नजर आ रहा है. घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है. यह घटना रविवार सुबह 8 बजे की बताई जा रही है.

कपलिंग खोलने के दौरान हुआ हादसा

घटना की जानकारी होते ही अमर के परिजनों आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और बिलख-बिलख कर रोने लगे. वहीं परिवार का कहना है कि बेटे की हत्या के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से भाग गया. हादसे के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह ट्रेन बरौनी जंक्शन पर आई. इसी दौरान मृतक अमर ट्रेन इंजन और बोगी के बीच की कपलिंग को खोलने गया हुआ था. जिसके बाद लोको पायलट की लापरवाही के कारण अमर बीच में ही दब गया और फिर उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद मौके से फरार हुआ लोको पायलट

इंजन और बोगी के बीच की कपलिंग खोलने के दौरान लोको पायलट ने इंजन को आगे करने की जगह पीछे कर दिया था. जिससे वह बीच में ही दब गया. घटना के तुरंत बाद प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों ने मामले की जानकारी लोको पायलट को दी. जिसके बाद लोको पायलट मृतक अमर को दबा हुआ छोड़कर ही मौके से भाग गया. इसके बाद घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे के बाद मृतक के शव को बाहर निकाला.

वहीं, रेलवे ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. रेलवे के अधिकारी का कहना है कि अमर कुमार की नौकरी एक साल पहले लगी थी और 12 दिसंबर को उसकी शादी होनी थी.

Related posts

बुहाना : शूटर मैनपाल के भाई का हत्यारा 3 दिन के रिमांड पर

Report Times

4 दिन से केजरीवाल के घर के बाहर घूम रहे स्पेशल सेल के ऑफिसर्स! AAP बोली- CM की हो रही जासूसी

Report Times

EPFO: अब इन कामों के लिए निकाल सकते हैं PF से पैसा, ये रहा सबसे आसान तरीका

Report Times

Leave a Comment