Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मप्रयागराज

प्रयागराज महाकुंभ में लगाई जा रही 40 हजार रिचार्जेबल लाइट्स रात भर रहेगा रोशन

प्रयागराज ।  रिपोर्ट टाइम्स।

इस बार महाकुंभ की भव्यता और दिव्यता में रोशनी का भी भरपूर साथ रहेगा. महाकुंभ के दौरान शाम के समय मेला क्षेत्र की चमचमाती रोशनी गंगा और यमुना की कलकल बहती निर्मल धारा को और भी अलौकिक रूप प्रदान करेगी. इस अलौकिक दृश्य को श्रद्धालु बिना किसी बाधा के निहार सकें, इसके लिए योगी सरकार अनूठी पहल करने जा रही है. पहली बार पूरे मेला क्षेत्र को 24 घंटे रोशनी बनाए रखने के लिए 40 हजार से अधिक रिचार्जेबल लाइट्स (रिचार्जेबल बल्ब) का उपयोग किया जा रहा है.

दिन में अपने आप हो जाएंगे चार्ज

रिचार्जेबल बल्ब में इनबिल्ट बैटरी होती है, जो लाइट चालू रहने पर चार्ज होती रहती है, बिजली जाने पर, ये बैटरी ही बल्ब को रोशन रखती है. इसका लाभ ये होगा कि यदि किसी कैंप में 5-6 बल्ब लगे हैं और किसी कारण से लाइट चली गई, तो एक रिचार्जेबल बल्ब भी जलता रहेगा, तो अंधेरे की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी

उन्होंने बताया कि हमने बैकअप लाइट की भी व्यवस्था की है, इसके लिए जेनसेट वगैरह का उपयोग व्यापक पैमाने पर होगा, जहां हम सप्लाई को एक से दो मिनट में रिस्टोर कर लेंगे. लेकिन इस एक से दो मिनट के बीच में भी हमारा प्रयास जीरो लाइट्स की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देना है. उन्होंने बताया कि ये रिचार्जेबल लाइट्स नॉर्मल बल्ब के साथ ही लगाई जाएंगी. नॉर्मल बल्ब की तरह ही इनकी भी रोशनी होगी. लेक‍िन यदि किसी वजह से लाइट जाती है, तो बाकी बल्ब ऑफ हो जाएंगे, लेकिन यह बल्ब काम करता रहेगा.

 

Related posts

चांद का मालिक कौन, यहां कौन बेचता है जमीन, आखिर कैसे होती है रजिस्ट्री?

Report Times

दो ड्योढ़ी के पार शिवालय में विराजे हैं भोले बाबा

Report Times

Leave a Comment