महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आए Exit Poll एनडीए के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं. वहीं, इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगता दिख रहा है. एग्जिट पोल के Poll of Polls में महाराष्ट्र में एनडीए सरकार बनती दिख रही है. एक एग्जिट पोल में महाविकास अघाड़ी को जीत मिलती दिख रही है.हालांकि, ये एग्जिट पोल महज अनुमान हैं. नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.
महाराष्ट्र के Poll Of Polls में एनडीए की जीत
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आए MATRIZE एग्जिट पोल में एनडीए को 150 से 170 और इंडिया गठबंधन को 110 से 130 सीटें मिलती दिख रही हैं. 8 से 10 सीटें अन्य के खाते में भी जा सकती हैं. चाणक्य Strategies के एग्जिट पोल में एनडीए को 152 से 160, इंडिया गठबंधन को 130 से 138 और अन्य को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं.
पोल ऑफ पोल्स
एग्जिट पोल | एनडीए | इंडिया | अन्य |
Matrize | 150-170 | 110-130 | 8-10 |
Chanakya Strategies | 152-160 | 130-138 | 6-8 |
People’s Pulse | 175-195 | 85-112 | 7-12 |
P-Marq | 137-157 | 126-146 | 2-8 |
Poll Diary | 122-186 | 69-121 | 12-29 |
Poll of Polls | 147-173 | 104-129 | 5-13 |