Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानरेलवे

रेलवे ने दी खुशखबरी, यात्री सुविधाओं में किया विस्तार

चिड़ावा।रिपोर्ट टाइम्स। रेलवे की ओर से यात्री सुविधाओं में लगातार सुविधा विस्तार किया जाता रहा है। अब रेलवे की ओर से बढ़ते यात्री भार और ट्रेनों में बढ़ते भार को देखते हुए कुछ गाड़ियों में नए डिब्बे जोड़ने की घोषणा की है। चिड़ावा से होकर गुजरने वाली जयपुर – दिल्ली कैंट, जयपुर – गंगानगर और सीकर – दिल्ली सराय के बीच चलने वाली गाड़ियों में डिब्बों की संख्या बढ़ाई है। क्षेत्र में लगातार रेल यात्री भार बढ़ रहा है।
बढ़ते यात्रीभार के चलते श्री विवेकानंद मित्र परिषद और दैनिक रेल यात्री संघ ने चिड़ावा से होते हुए शेखावाटी को देश के प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली नई गाड़ियां चलाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। इससे क्षेत्र में लोगों को यात्रा के लिए सुगम रेल साधन मिल सकेंगे।
इन गाड़ियों में सुविधा विस्तार
• गाड़ी संख्या 19701/19702, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर ट्रेन में जयपुर से दिनांक 01.12.24 से 31.12.24 तक तथा दिल्ली कैंट से दिनांक 03.12.24 से 02.01.25 तक 01 सेकंड स्लीपर डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
• गाड़ी संख्या 04705/04706,
श्रीगंगानगर-जयपुर-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 01.12.24 से 31.12.24 तक 05 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
• गाड़ी संख्या 14714/14713, दिल्ली सराय-सीकर-दिल्ली सराय ट्रेन में दिनांक 04.12.24 से 27.12.24 तक 01 थर्ड एसी व 02 सेकंड स्लीपर डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

Related posts

Sultanpur Crime News: सुल्तानपुर में डॉक्टर हत्याकांड के आरोपी की गोली मारकर हत्या

Report Times

चोट के बाद नीरज चोपड़ा की वापसी,लुसैन में करेंगे 90 पार!

Report Times

PFI केस में NIA की राजस्थान से एक और गिरफ्तारी, नफरत फैलाने की साजिश रचने का आरोप

Report Times

Leave a Comment