Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमध्यप्रदेशराजस्थानसोशल-वायरलहादसा

सासंद रोत की गढ़े में गिरी गाड़ी

डूंगरपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद और भारत आदिवासी पार्टी के नेता राजकुमार रोत की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गई है. यह घटना बांसवाड़ा और मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर हुआ है. यह हादसा तब हुआ जब राजकुमार रोत मध्य प्रदेश के झाबुआ से वापस लौट रहे थे. इस दौरान सड़क हादसे में उनकी Scorpio गाड़ी गड्ढे में पलट गई. हालांकि बताया जा रहा है कि इस हादसे में राजकुमार रोत को चोट नहीं आई है. जबकि इस घटना में एक बाइक सवार को चोट आई है. मध्य प्रदेश के रतलाम में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खबर है कि हादसे में किसी तरह की जन हानि नहीं हुई है. वहीं राजकुमार रोत के साथ गाड़ी में कई लोग सवार थे, लेकिन सांसद समेत किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है. लेकिन सामने एक बाइक सवार को हल्की चोट आई है.

बाइक को बचाने में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि जब राजकुमार रोत मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इसके बाद वह वहां से वापस बांसवाड़ा लौट रहे थे. इसी दौरान बांसवाड़ा के पास ही उनकी स्कॉर्पियों कार का एक्सीडेंट हो गया और उनकी गाड़ी गड्ढे में चली गई. घटना के बारे में कहा जा रहा है कि उनकी गाड़ी के सामने से एक बाइक आ रही थी. वह गाड़ी गलत साइड से आ रही थी और उस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सांसद की गाड़ी गड्ढे में चली गई. गाड़ी गड्ढे में होती हुई झारियों में घुस गई.

हालांकि इस हादसे में सामने से आ रहे बाइक सवार को हल्की चोट आई है. उसे उसी समय रतलाम के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि घायल बाइक सवार खतरे से बाहर है. उसे हल्की चोटें आई है. घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई. वहीं मौके पर पुलिस भी पहुंची और गाड़ी को क्रेन के जरिए बाहर निकालने का काम किया गया.

Related posts

होली से पहले इन 10 छोटी SUV गाड़ियों की बंपर डिमांड, Seltos और Creta में कांटे की टक्कर

Report Times

निवाई सीट पर कांग्रेस तोड़ पाएगी यह रिकॉर्ड, 1998 से जारी है सिलसिला

Report Times

जयपुर: झगड़े के बाद होटल के बाहर खड़ी लड़की को कुचला, दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने

Report Times

Leave a Comment