Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

शीतकालीन चारधाम यात्रा की तैयारी, CM पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश। रिपोर्ट टाइम्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर चारों धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. मुख्यमंत्री धामी ने इस सिलसिले में रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल, ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के साथ साथ राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की.

Pushkar Singh Dhami
स्यालसौड़, उखीमठ, रुद्रप्रयाग में कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ कर लगभग ₹47.43 करोड़ की 18 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास एवं ₹1.23 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान किए गए आत्मीय स्वागत हेतु क्षेत्रीय जनता का सहृदय आभार!

छवि

छवि

छवि

छवि

Pushkar Singh Dhami
इस क्षेत्र की आर्थिकी का मुख्य आधार चारधाम यात्रा है, और शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ से यहां रहने वाले लोगों की आर्थिकी को और अधिक मजबूती मिलेगी। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि यह यात्रा पूरे वर्ष यानी 12 महीने चले, ताकि क्षेत्र के लोगों को निरंतर आर्थिक लाभ मिल सके।

छवि

छवि

छवि

छवि

देवभूमि का तीर्थाटन और पर्यटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ से देवभूमि का तीर्थाटन और पर्यटन और भी सशक्त होगा. इससे न केवल सालों भर पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा, बल्कि यहां के अनेक पर्यटन स्थल भी प्रचलित होंगे. साथ ही स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जो उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगे.

जानें शीतकालीन प्रवास स्थल

भगवान केदारनाथ का शीतकालीन प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ है. भगवान बद्री विशाल का शीतकालीन प्रवास स्थल योग ध्यान मंदिर पांडुकेश्वर, चमोली, मां यमुना का शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली, उत्तरकाशी और मां गंगा का शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा उत्तरकाशी है.

इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल, भरत चौधरी, बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय भी उपस्थित थे.

Related posts

Delhi Liquor Policy Case: सीएम अरविंद केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ की अपील

Report Times

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत : दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया, कमाने वाला गया

Report Times

मशीनें और नोटों का अंबार, राजस्थान का अनोखा मंदिर जहां 1 महीने में आया 23 करोड़ का दान

Report Times

Leave a Comment