Report Times
CRIMElatestOtherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशबांसवाड़ाराजस्थानसोशल-वायरलहादसा

नहर के पास मिली सिर कुचली लाश, हत्या का शक

बांसवाड़ा। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में नहर किनारे सिर कुचली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने खून से सनी लाश देखकर पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस ने लाश बरामद की। मृतक के हाथ पर लिखे ना से उसकी पहचान हुई। इस मामले में पुलिस हत्या का अंदेशा जताते हुए मामले की जांच कर रही है।

नहर के पास मिली सिर कुचली लाश

बांसवाड़ा सदर पुलिस थाना इलाके के घीवापाड़ा और पाड़ीकला के बीच नहर के पास युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था, लोगों ने खून से सनी लाश देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक मृतक के हाथ पर अंग्रेजी में कालू लिखा हुआ था। इसी नाम के जरिए उसकी पहचान हो पाई।

पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

पुलिस ने घटना स्थल की स्थिति और मृतक की लाश को देखकर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि मृतक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हत्या के एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यहीं पर युवक की हत्या की गई? या कहीं और हत्या कर शव को यहां डाला गया।

SP हर्षवर्धन अग्रवाला ने किया मौका मुआयना

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। इधर, उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। DSP गोपीचंद मीना के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर मामला मर्डर का लग रहा है। मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पड़़ताल के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Related posts

SI paper leak case: राजस्थान हाईकोर्ट का SI पेपर लीक केस में बड़ा फैसला, गिरफ्तार ट्रेनी SI और कांस्टेबल को बड़ा झटका

Report Times

पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर ई ओ ने इलाकों का किया निरीक्षण, खुद उतरे जल भराव के इलाकों में

Report Times

बजट से पहले बढ़ गए राजस्थान में LPG सिलेंडर के दाम, अब आपको चुकाने होंगे इतने रुपये

Report Times

Leave a Comment