Report Times
latestOtherज्योतिषटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मसोशल-वायरल

सोमवती अमावस्या के दिन मेष, मिथुन और वृश्चिक सहित इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

रिपोर्ट टाइम्स।

वृष राशि आज आप कार्यों में निरंतरता बनाए रखें. पेशेवर मामलों में जिम्मेदार भूमिकाएं निभाते रहेंगे. आत्मविश्वास और सूझबूझ से योजनाओं को गति दें. अनुशासन के साथ चीजों को आगे बढ़ाने पर फोकस रखें. विनम्रता सहजता से कार्य व्यापार को गति प्रदान करेंगे. व्यवस्था का पालन बनाए रखें. तुला राशि के लिए नाइन आफ पेंटाकल्स का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप औरों पर प्रभाव छोड़ने में सफल रहेंगे. सूझबूझ और असरदार व्यक्तित्व से सभी को पक्ष में बनाए रखने में सफल रहेंगे. आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा बना रहेगा. मनोभावनाओं के अनुरूप आगे बढ़ते रहेंगे. लोगों को आकर्षिक करने में आगे रहेंगे. व्यवहार व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा.

मेष राशि का राशिफल

मेष राशि आज आप महत्वपूर्ण प्रयासों को गति देने में सफल रहेंगे. नवीन कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. मित्र एवं वाणिज्यिक संबंधों में सुधार बना रहेगा. जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से अंजाम देंगे. पेशेवर मामलो में प्रभाव रखेंगे. स्मार्टनेस बढ़ेगी. प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. विभिन्न अवसरों का लाभ उठाएंगे. यात्रा की संभावनाएं बनी रहेंगी. कामकाजी परिस्थितियां बल पाएंगी. व्यवसायिक विषयों में समर्थन रहेगा. भाग्यवृद्धि के सकेत बने हुए हैं. कार्य सुधार पर रहेगा. लक्ष्यों को समय पर पूरा करेंगे. साहस पराक्रम में आगे रहेंगे. सम्मान बढ़ेगा. मेलजोज के अवसर बनेंगे. विविध विषयों में तेजी आएगी.

लकी नंबर- 2 3 9 लकी कलर – रेड रोज

वृष राशि का राशिफल

वृष राशि आज आप कार्यों में निरंतरता बनाए रखें. पेशेवर मामलों में जिम्मेदार भूमिकाएं निभाते रहेंगे. आत्मविश्वास और सूझबूझ से योजनाओं को गति दें. अनुशासन के साथ चीजों को आगे बढ़ाने पर फोकस रखें. विनम्रता सहजता से कार्य व्यापार को गति प्रदान करेंगे. व्यवस्था का पालन बनाए रखें. प्रत्येक मामले में सतर्कता से कदम बढ़ाएं. परिवार की सीख सलाह और समर्थन का सम्मान बनाए रखेंगे. अपनों का साथ निभाने में आगे रहेंगे. अनूठे विषयों में रुचि रखेंगे. गरिमा गोपनीयता पर जोर रहेगा. व्यर्थ बयानबाजी से बचें. कामकाज सहज रहेगा. दैनिक गतिविधियों को व्यवस्थित रखें. खानपान पर नियंत्रण बढ़ाएंगे.

लकी नंबर- 2 3 5 6 8 लकी कलर – ओपल

मिथुन राशि का राशिफल

मिथुन राशि आज आप आसपास के माहौल को सबके लिए सुखद और आकर्षक बनाए रखेंगे. सभी आपके साथ तालमेल से आगे बढ़ने में सहयोगी होंगे. नेतृत्व के मामलो में पहल करने का भाव रखेंगे. व्यक्तिगत एवं पारिवारिक विषयों पर अधिक फोकस रहेगा. प्रतिष्ठित और प्रभावशाली लोगों से भेंट के अवसर बनेंगे. कार्य कुशलता से जरूरी कार्य साधेंगे. सबको साथ लेकर चलने का प्रयास बना रहेगा. अपने प्रदर्शन से सभी पर प्रभाव बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण लक्ष्यों में सफल होंगे. लोग संपर्क बनाए रखेंगे. संस्थागत तौर तरीकों को बढ़ावा देंगे. साझीदारी और सहकारिता का भाव बना रहेगा. महत्वपूर्ण वादा पूरा करेंगे. सकारात्मक और उत्साहित रहेंगे.

लकी नंबर- 2 3 5 8 लकी कलर – वाटर ब्लू

कर्क राशि का राशिफल

कर्क राशि आज आप अपनों के लिए उदारता की भावना बनाए रखेंगे. कामकाज में बेहतर करने का प्रयास बनाए रखने पर बल होगा. प्रियजनों को मूल्यवान भेंट देंगे. आर्थिक खर्च से पूर्व बजट का ध्यान बनाए रखें. लगन परिश्रम से परिस्थिति नियंत्रित रखेंगे. व्यसायिक मामले पक्ष में बनेंगे. जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास रहेगा. ढिलाई लापरवाही से बचें. चाटुकार लोगों को नजदीक इकट्ठा न होने दें. वाणिज्यिक कार्यों मे स्तरीय प्रदर्शन बनाए रहें. लेनदेन में सजगता बढ़ाएं. सौदों समझौतों में धैर्य दिखाएं. दूर देश के मामले आगे बढ़ सकते हैं. आत्मनियंत्रण बनाए रखें. मित्रों सहयोगियों की मदद से परिणाम साधेंगे.

लकी नंबर– 2 3 5 8 लकी कलर – लाइट पिंक

सिंह राशि का राशिफल

सिंह राशि आज आप प्रियजनों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए उच्च प्रयासों को बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत प्रयासों में सबके सहयोग से लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी. प्रबंधन और जिम्मेदारी का भाव आपको तेज तरक्की में सहयोग करेगा. आप अपने लक्ष्य सहजता से प्राप्त कर लेंगे. प्रतिस्पर्धा और प्रशिक्षण का भाव बना रहेगा. घर बाहर अनुकूलन रहेगा. उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. बड़ों की सीख का पालन रखेंगे. मित्रों का साथ बना रहेगा. करीबी सहयोग बनाए रखेंगे. व्यवस्थित ढंग से कार्य करें. लाभ और व्यापार बखूबी संवार पर बनाए रखेंगे. नीति नियमों का पालन रखेंगे.

लकी नंबर- 1 2 3 5 लकी कलर – ब्राइट पिंक

कन्या राशि का राशिफल

कन्या राशि आज आप सकारात्मक माहौल में रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे. करीबियों की खुशी और बेहतर वातावरण के प्रयास बढ़ाएंगे. लोगों से दिल की बात कहने में सहज रहेंगे. संवेनदशीलता और आत्मविश्वास में वृद्धि बनी रहेगी. अपनों के लिए हर हाल अधिकाधिक करने का भाव बनाए रखेंगे. बात कहने के लिए उचित समय का इंतजार करेंगे. पेशेवर लोग बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. अवसरों का लाभ उठाएंगे. स्थिति सकारात्मक रहेगी. विविध मामलों में तेजी बनाए रखेंगे. संकल्प पूरा करेंगे. आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे. अनुकूलन बना रहेगा. अनुबंधों में स्पष्टता बनाए रहेंगे. कामकाज में समय सीमा का ख्याल रखेंगे.

लकी नंबर- 2 3 5 8 लकी कलर – सी ब्लू

तुला राशि का राशिफल

तुला राशि आज आप औरों पर प्रभाव छोड़ने में सफल रहेंगे. सूझबूझ और असरदार व्यक्तित्व से सभी को पक्ष में बनाए रखने में सफल रहेंगे. आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा बना रहेगा. मनोभावनाओं के अनुरूप आगे बढ़ते रहेंगे. लोगों को आकर्षिक करने में आगे रहेंगे. व्यवहार व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा. वाणिज्यिक उपलब्धियों को बढावा मिलेगा. साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा. अन्य के प्रति बेपरवाह बने रह सकते हैं. कला कौशल और संपर्क का लाभ मिलेगा. आर्थिक मामलों पर बल देंगे. चहुंओर शुभता का संचार रहेगा. पद प्रतिष्ठा बनाए रखेंगे. कार्यशैली संवारेंगे. व्यर्थ वार्तालाप से बचेंगे. नजरिया स्पष्ट रहेगा. वादा निभाने में आगे रहेंगे.

लकी नंबर- 2 3 5 6 8 लकी कलर – सिल्वर

वृश्चिक राशि का राशिफल

वृश्चिक राशि आज आप किसी खास उद्देश्य को पूरा करने के प्रयासों को बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण लोगों से अत्यावश्यक बात अथवा संदेश साझा करेंगे. जिम्मेदारी का भाव बना रहेगा. अच्छे सूचनाकर्ता की भूमिका में सफल बने रहेंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा करेंगे. धनधान्य और संपत्ति के मामले पक्ष में बने रहेंगे. अवसर भुनाने का प्रयास बनाए रखेंगे. अपनों को साथ लेकर आगे बढ़ने की सोच होगी. सहजता से आगे बढ़ते रहें. भव्य उत्सव आयोजन की रूपरेखा बनेगी. करीबियों की अपेक्षाओं के दबाव में नहीं आएंगे. संग्रह संरक्षण में रुचि बनाए रखेंगे. जिम्मेदारों से तालमेल बढ़ाएंगे. परिवार में सामंजस्य रहेगा. घर की साज संवार रखेंगे.

लकी नंबर- 3 6 8 9 लकी कलर – ब्राइट रेड

धनु राशि का राशिफल

धनु राशि आज आप बड़ों के आशीर्वाद से सभी क्षेत्रों में सुखद स्थिति बनाए रखेंगे. आप के आसपास का वातावरण ऊर्जा औा उत्साह से भरा रहेगा. नया और अनोखा करने की सोच बनी रह सकती है. आत्मविश्वास से योजनाओ को आगे बढ़ाएंगे. परिस्थितियां सकारात्मक और ऊर्जा बढ़ाने वाली रहेंगी. उूंची सोच और उत्साह से आगे बढ़ने की कोशिश में रहेंगे. अधिकारियों और वरिष्ठों का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग बना रहेगा. आर्थिक सामाजिक वातावरण अनुकूल रहेगा. रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बनाए रखेंगे. मित्रों और शुभचिंतकों का साथ समर्थन पाएंगे. विविध प्रयास प्रभावशील बने रहेंगे. करीबियों से भेंट मुलाकात होगी.

लकी नंबर- 1 2 3 6 लकी कलर – ऑरेंज

मकर राशि का राशिफल

मकर राशि आज आप मन की बात कहने में संकोच दिखाएंगे. लोगों की धोखेबाजी से दिल टूटने जैसी स्थिति का ऐहसास हो सकता है. सावधानी से कार्य करें. आर्थिक एवं तार्किक पकड़ मजबूत बनाए रखें. करियर व्यापार में सहजता से आगे बढ़ते रहें. अनावश्यक दबाव लेने के प्रयास से बचें. कार्यगति सहज बनी रहेगी. कार्यों में विनम्रता और सहजता बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण बना रहेगा. संबंधियां से सामंजस्य बिठाएंगे. लंबित कार्यों में गति लाएंगे. पेशेवरों मेलजोल बढ़ाने के अवसर बनेंगे. साहस पराक्रम बना रहेगा. भावनात्मक विषयों में अतिसंवेदनशीलता से बचेंगे. संतुलित ढंग से कार्य करेंगे. नियम निरंतरता बनाए रखेंगे.

लकी नंबर- 2 5 8 9 लकी कलर – मडकलर

कुंभ राशि का राशिफल

कुंभ राशि आज आप अपनों के भरोसे पर खरे उतरने के प्रयासों को बढ़ाएंगे. आत्मविश्वास से कार्य गति बेहतर होगी. सभी का साथ सहयोग बना रहेगा. लोग आपकी उन्नति से प्रभावित होंगे. ठोस तरीके से हर कदम उठाएंगे. अवरोध अड़चनों को पार कर लक्ष्य की ओर गतिशील बने रहेंगे. लाभकारी परिस्थितियों का निर्माण कर पाएंगे. कार्यक्षमता विकसित होगी. साहस पराक्रम के साथ आगे बढ़ेंगे. समय पर कार्य करेंगे. कामकाजी संबंधों को मजबूत बनाए रहेंगे. श्रेष्ठ जनों से संबंध संवार पाएंगे. पेशेवरों और अधिकारियों को प्रभावित करेंगे. आर्थिक विषयों में तेजी आएगी. कारोबारी विषय अनुकूल रहेंगे. संकोच में कमी आएगी.

लकी नंबर- 2 3 5 8 लकी कलर – लाइट ब्लू

मीन राशि का राशिफल

मीन राशि आज आप बुद्धित्ता और विवेक से कार्य साधने का प्रयास करेंगे. कारोबारी चुनौतियों की अधिकता बनी रहेगी. योजनाओं को लापरवाही से आगे बढ़ाने से बचें. अन्य लोगों से आवश्यक जानकारी जाहिर करने में जल्दबाजी न करें. अच्छे प्रबंधक के गुणों को बल मिलेगा. सभी के साथ समर्थन से कार्य व्यापार आगे बढ़ाएंगे. स्वयं को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करेंगे. लोगों विश्वास बनाए रखेंगे. विविध मामलों में संवार बनाए रखेंगे. जिम्मेदार और अधिकारी वर्ग से भेंट होगी. प्रयासों में निरंतरता रखेंगे. आर्थिक लाभ बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में आवश्यक कार्यों में गति आएगी. व्यवस्था और नीति नियमों का पालन बनाए रखेंगे.

लकी नंबर- 2 3 6 9 लकी कलर – केशरिया

Related posts

मिनी मैराथन को लेकर कमेटी बनाई, शहर में आज रैली निकालकर किया प्रचार

Report Times

जीत के बाद AIMIM समर्थकों की हुड़दंगई, हिंदुओं के घर में फेंकी बोतलें; लड़कियों से की छेड़खानी

Report Times

बेटी आराध्या के जन्मदिन से बनाई अभिषेक बच्चन ने दूरी

Report Times

Leave a Comment