Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

टोल वसूली अवधि को 21 जून तक बढ़ाया, लालचौक में धरना जारी

चिड़ावा। संजय दाधीच
चिड़ावा – नारनौल मार्ग पर चिड़ावा- सिंघाना – पचेरी बीओटी रोड पर टोल वसूली की अवधि को पीडब्ल्यूडी ने एक बार फिर बढ़ा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता संजीव माथुर ने झुंझुनूं अधीक्षण अभियंता को टोल अवधि बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। कोरोना काल व किसान आंदोलन का हवाला देकर जिला स्तरीय कमेटी ने 10 अगस्त 2022 तक टोल वसूली अवधि बढ़ाने की सिफारिश की थी। लेकिन 30 अप्रेल को टोल अवधि पूरी होने पर पहले 6 जून 2022 और अब बढाकर 21 जून कर दिया गया है। हालांकि एम्पावर्ड कमेटी की मीटिंग के बाद जिलास्तरीय कमेटी की सिफारिश पर फैसला होना है। तब तक के लिए अस्थायी तौर पर एकबारगी टोल कम्पनी को राहत दी गई है।

Related posts

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, RPSC के सदस्यों की संख्या बढ़ाई, अब होंगे 10 सदस्य

Report Times

दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, विजिबिलिटी कम हुई विस्तारा ने डायवर्ट की 18 उड़ानें

Report Times

अग्निवीरों को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: CISF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% पद आरक्षित, पूर्व अग्निवीरों को फिजिकल टेस्ट में भी छूट मिलेगी

Report Times

Leave a Comment