Report Times
BusinesslatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

JSW के आईपीओ को मिल गई सेबी की मंजूरी, 4 हजार करोड़ का होगा इश्यू

रिपोर्ट टाइम्स।

अगर आप भी आईपीओ से कमाई करते हैं और किसी जैकपॉट का वेट कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है. दरअसल, सज्जन जिंदल की अगुवाई वाली जेएसडब्लू सीमेंट के आईपीओ को सेबी की मंजूरी मिल गई, जिसके बाद अब कंपनी बाजार में अपना आईपीओ उतारेगी. जानकारी के मुताबिक, JSW का इश्यू 4000 करोड़ रुपये का हो सकता है. कंपनी ने फिलहाल आईपीओ खुलने की तारीखों का ऐलान नहीं किया है.

सेबी ने दी हरी झंडी

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्केट रेगुलेटर से कंपनी को आईपीओ के लिए हरी झंडी मिल गई है. लेकिन निवेशकों के रोड शो और अन्य फैक्टर्स के आधार पर आईपीओ लाने की तारीख के बारे में फैसला लिया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, JSW सीमेंट का इश्यू 2,000 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी करने और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 2,000 करोड़ रुपये के ऑफर-फॉर-सेल (OFS) का कॉम्बिनेशन हो सकता है.

सीमेंट सेक्टर का सबसे बड़ा आईपीओ

JSW सीमेंट का आईपीओ नुवोको विस्टा के अगस्त 2021 में आए 5000 करोड़ के आईपीओ के बाद पहला बड़ा आईपीओ होगा. कंपनी अपने आईपीओ को ऐसे समय में बाजार में उतार रही है जब सीमेंट इंडस्ट्रीज आदित्य बिड़ला ग्रुप और अडानी ग्रुप घमासान में फंसी हुई है.

इसके अलावा कंपनी की एंट्री ऐसे समय में हो रही है जब सीमेंट सेक्टर में मर्जर और एक्विजिशन (M&A) को लेकर तगड़ा कंपटीशन चल रहा है. जेएम फाइनेंशियल, कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेफरीज, एक्सिस कैपिटल, डीएएम कैपिटल, सिटी, गोल्डमैन सैक्स और एसबीआई कैपिटल इनवेस्टमेंट बैंक हैं जो शेयर सेल को मैनेज कर रहे हैं.

कैसा सीमेंट बनाती है कंपनी?

जेएसडब्लू सीमेंट अपनी कंपनी को ग्रीन सीमेंट का प्रोडक्ट होने का दावा करती है. साल 2009 में दक्षिण भारत में ऑपरेशन शुरू करने वाली जेएसडब्लू सीमेंट के आज देश में 7 प्लांट हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी आईपीओ से जुटाए गए पैसो से 800 करोड़ रुपये राजस्थान के नागौड़ में एक नई सीमेंट मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट बनाने में खर्च करेगी, बाकी 720 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी का कर्ज चुकाने में किया जाएगा.

Related posts

US के बाद UK की दूत ने भी की बड़ी ‘गलती’, PoK जाने पर भड़का भारत, कहा- यह ‘बेहद आपत्तिजनक’

Report Times

मिलि‍ए, पालमपुर की 8 वर्षीय काशवी से जो देगी आठवीं की परीक्षा, दो महीनों में पूरी कर दी एक कक्षा की पढ़ाई

Report Times

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, जमीन पर गिर पड़ीं; पुल‍िस ह‍िरासत में आरोपी युवक

Report Times

Leave a Comment