Report Times
CRIMElatestOtherअहमदाबादकोटागुजरातटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

अफ्शा शेख की मां बोली- मेरी बेटी कहती थी मैं कभी नहीं करूंगी आत्महत्या

कोटा। रिपोर्ट टाइम्स।

देश में इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए कोचिंग हब और छात्रों का मदीना कहा जाने वाला मशहूर कोटा एक बार फिर सुर्खियों में है जहां कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. बीते बुधवार को एक ही दिन में 2 छात्रों के सुसाइड ने हर किसी को हिला कर रख दिया है. वहीं 2025 का पहला महीना जनवरी बीता नहीं है कि कोटा शहर में कोचिंग कर रहे कुल 6 छात्रों ने आत्महत्या की है.

हैरानी की बात यह है कि 6 कोचिंग स्टूडेंट ने महज 15 दिनों के भीतर ही सुसाइड किया है. वहीं बीते बुधवार 22 जनवरी को गुजरात की छात्रा जो नीट की तैयारी कर रही थी अफ्शा शेख (23) ने पीजी के कमरे में पंखे से फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया. वह जवाहर नगर थाना इलाके में प्रतीक्षा रेजिडेंसी में रहती थी.

अफ्शा गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली थी और करीब 6 महीने पहले कोटा आई थी. अब अफशा शेख के मां-बाप गुरुवार को कोटा आए जहां उन्होंने बेटी के शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया लेकिन मीडिया से बातचीत करते हुए स्टूडेंट की मां ने जो बताए उसने सबको चिंता में डाल दिया है.

“मेरी बेटी कोई बात की टेंशन नहीं लेती थी”

अफ्शा की मां शेख मेहमूदा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मेरी बेटी जून 2024 से कोटा में है जहां वह मेंटर में कोचिंग ले रही थी और पढाई में बहुत बढ़िया थी, किसी बात की टेंशन नहीं लेती थी. मां ने बताया कि हर बार वह कहती थी कि यहां सब बच्चे पागल है, यह सब ऐसा (सुसाइड) करते हैं, मेरे को यकीन नहीं होता कि यहां पढ़ नहीं सकते तो घर क्यों नहीं चले जाते, क्यों आत्महत्या करते हैं..मैं कभी ऐसा नहीं करूंगी.

“एक रात पहले ही हुई थी बात”

वहीं मां ने आगे बताया कि एक रात पहले ही कॉल किया था, बोली मां मैं सो रही हूं, बहुत थक गई हूं, मैं कल क्लास नहीं जाऊंगी..लेट उठूंगी और फिर दस बजे कॉ करूंगी लेकिन बस कॉल ही नहीं आया. मां ने बताया कि बेटी का टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट संडे को हुआ था और लगता है उसका टेस्ट बिगड़ गया था जिसके बाद पता ही नहीं है क्या हुआ?

Related posts

सरकार ने 10 दिन के लिए तबादलों पर से हटाई रोक, शिक्षा विभाग में जारी रहेगा बैन

Report Times

उत्तरकाशी में सीकर का जवान लापता, 5 अगस्त को धराली में फटा था बादल

Report Times

बेटियों की बिन्दौरी निकाल बढाया मान

Report Times

Leave a Comment