Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशबाड़मेरराजस्थानसोशल-वायरल

टीना डाबी से अनोखी मांग सड़क नहीं है, घर आने-जाने के लिए हेलिकॉप्टर दिला दो

बाड़मेर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान के बाड़मेर जिले में कलेक्टर टीना डाबी के रात्रि चौपाल में एक अजीबो-गरीब फरियादी ने हंगामा मचा दिया। जब फरियादी ने खुद के घर जाने के लिए रास्ता न होने का मुद्दा उठाया, तो उसने कलेक्टर से न केवल रास्ता खोलने की मांग की, बल्कि हेलिकॉप्टर की व्यवस्था करने की भी डिमांड कर दी। फरियादी का कहना था कि एक रास्ता जो बंद कर दिया गया है, उसे खोलने की बजाय हेलिकॉप्टर ही भेज दीजिए।

इस दौरान एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई ने भी चौंकते हुए पूछा कि क्या इससे पहले कोई इसी तरह की फरियाद लेकर आया है? फरियादी का जवाब था, “मैं कई बार अधिकारियों के पास गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।” यह अनोखी घटना बाड़मेर के रात्रि चौपाल में उस समय हुई जब सबकी नजरें इस अजीब मांग पर थी, जो अब चर्चा का विषय बन चुकी है। क्या कलेक्टर टीना डाबी इस फरियादी की अजीब मांग को पूरा करेंगी?

 हेलिकॉप्टर से घर जाने की डिमांड!

कलेक्टर टीना डाबी ने मंगलवार को सेड़वा उपखंड मुख्यालय पर रात्रि चौपाल आयोजित की, जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान एक फरियादी मांगीलाल ने अपनी परेशानियों का बखान करते हुए कलेक्टर से हेलिकॉप्टर से घर जाने की डिमांड की, क्योंकि उसे घर तक जाने के लिए कोई रास्ता नहीं था।

घर जाने के लिए हेलिकॉप्टर चाहिए, रास्ता नहीं!

मांगीलाल ने कलेक्टर को बताया कि उसके घर तक पहुंचने के लिए कोई सड़क नहीं है। उसे अपनी फसलें खेतों से ले जाने में दिक्कत हो रही है और अगर घर में कोई बीमार होता है, तो उसे चारपाई पर उठाकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। उसने यह भी आरोप लगाया कि रास्ते पर प्राइमरी स्कूल के पीटीआई ने अतिक्रमण कर लिया है और वहां जीरा की फसल लगा दी है।

Related posts

वीर बर्बरीक की ये अद्भुत गाथा जुड़ी है वीर बरबरान गांव से

Report Times

आखिरकार राजस्थान में भजनलाल सरकार ने ‘चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ का नाम बदलकर रखा ‘मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना’

Report Times

सरकारी स्कूलाें में 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश घोषित

Report Times

Leave a Comment