Report Times
CRIMElatestOtherकोटाक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

57 साल पीछा करती रही कोटा पुलिस, अब खत्म हुई तलाश, दिल्ली का कॉन्ट्रैक्टर गिरफ्तार

कोटा।रिपोर्ट टाइम्स।

कानून के हाथ लंबे होते हैं, यह बात आपने भी सुनी होगी। मगर राजस्थान के कोटा की पुलिस ने इसे चरितार्थ किया है। कोटा पुलिस 35 रुपए की साइकिल के लिए मर्डर के एक मामले में 57 साल तक आरोपी का पीछा करती रही और अब आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी दिल्ली में ठेकेदारी कर रहा था।

57 साल आरोपी का पीछा, अब गिरफ्तार

कोटा जिले के ग्रामीण सुकेत थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में 57 साल से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जो दिल्ली में नाम और सरनेम बदलकर फरारी काट रहा था। हत्या का केस साल 1968 का है, कोटा जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि थाना रामगंजमंडी में साल 1968 से वांछित चल रहे प्रभूलाल को दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से गिरफतार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ व जांच कर रही है।

1968 में साइकिल के लिए कर दिया हमला

सुकेत थाना प्रभारी छोटूलाल के मुताबिक आरोपी प्रभुलाल ने साल 1968 में 35 रुपए के लेनदेन के विवाद में भवाना दर्जी की हत्या कर दी थी। प्रभुलाल ने भवाना दर्जी को 35 रुपए में साइकिल बेची थी। बाद में प्रभुलाल ने 35 रुपए देकर भवाना दर्जी से साइकिल वापस मांगी, इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। प्रभुलाल ने पत्थर से हमला कर भवाना दर्जी की हत्या कर दी। तब से ही आरोपी फरार था।

दिल्ली में ठेकेदार बन काट रहा था फरारी

पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली के मंगोलपुरी में अपने परिवार के साथ ऐश की जिंदगी बिता रहा था। दिल्ली में प्रभुलाल सिविल कॉन्ट्रैक्टर का काम कर रहा था। मगर पुलिस भी 57 साल से लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी, आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी रखा गया। इस बीच पुलिस को पता लगा कि आरोपी दिल्ली में रह रहा है, तो वहां पर पुलिस टीम भेजी गई और आखिरकार 57 साल बाद ही फरार आरोपी कानून के लंबे हाथों की गिरफ्त में आ ही गया।

Related posts

राजस्थान में स्कूल शिक्षकों के लिए मोबाइल फोन के साथ स्कूल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाएगी सरकार

Report Times

भारतीय संविधान के 75 साल पूरे, ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम का आयोजन

Report Times

शिवसेना के हुए सादुलपुर MLA मनोज न्यांगली, बसपा छोड़ थामा शिवसेना का दामन, अब एनडीए के लिए करेंगे प्रचार

Report Times

Leave a Comment