Report Times
BusinesslatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

RBI MPC के फैसले से पहले शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक लुढ़का

रिपोर्ट टाइम्स।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के फैसले से पहले शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. बीएसई का सूचकांक जहां से 100 से ज्यादा अंकों तक टूटता हुआ दिखाई दिया. वहीं दूसरी ओर निफ्टी में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है. वास्तव में डॉलर के मुकाबले में रुपए में रिकॉर्ड गिरावट के बीच आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग होने जा रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि आरबीआई एमपीसी ब्याज दरों में 0.25 फीसदी कटौती कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो करीब 56 महीनों के बाद ब्याज दरों में कटौती देखने को मिलेगी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मौजूदा समय में शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं.

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 110 अंकों की गिरावट के साथ 77,948.31 अंकों पर आ गया. जबकि सुबह सेंसेक्स मामूली तेजी के साथ 78,119.60 अंकों पर ओपन हुआ था. जबकि एक दिन पहले सेंसेक्स 78,058.16 अंकों पर बंद हुआ था. दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी में भी मामूली गिरावट देखने को मिल रही है. 20 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ निफ्टी 23,566.85 अंकों पर देखने को मिला. जबकि निफ्टी 23,649.50 अंकों के साथ ओपन हुआ था. आपको बता दें कि बुधवार और गुरुवार लगातार दो दिनों से शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है.

कैसी दिख रही है शेयरों की चाल

अगर बात शेयरों की बात करें तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर तेजी वाले शेयरों में भारती एयरटेल के शेयरों में करीब 4 फीसदी का इजाफा देखने को मिल रहा है. जबकि ब्रिटानिया, टाटा स्टील और अल्ट्रा सीमेंट के शेयर में 1 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर एक फीसदी से कम की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. इसके विपरीत गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो पॉवरग्रिड के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर एसबीआई, ओनएनजीसी और आईटी के शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी आईटीसी के शेयर में भी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है.

Related posts

सीसीटीवी में कैद हुआ मास्टर का रहस्य, महिला टीचर के साथ अश्लील हरकत

Report Times

Criminal: महंगी गाड़ियों के शौक ने 12वीं पास युवक को बनाया अपराधी, MBBS में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगे 97 लाख

Report Times

न्यायपालिका पर सवाल उठा फंसे अशोक गहलोत, बीजेपी बोली- मानसिक दिवालिया हो चुके हैं राजस्थान के CM

Report Times

Leave a Comment