Report Times
CHIRAWAlatestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरलहादसा

चिड़ावा में पिलानी बाईपास पर हुआ सड़क हादसा

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

चिड़ावा में पिलानी बाईपास पर दोपहर करीब डेढ़ बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां एक ह्युंडई वेन्यू कार और ट्रोले की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

घटना पिलानी रोड बाईपास चौराहा सर्किल के पास हुई। वेन्यू कार पिलानी से चिड़ावा की तरफ आ रही थी। इसी दौरान सूरजगढ़ बायपास से झुंझुनू की तरफ जा रहा ट्रोला टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वेन्यू कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार चालक मंजीत पुत्र मनीराम की किस्मत अच्छी थी। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मंजीत वर्तमान में चिड़ावा की चौधरी कॉलोनी में रहता है। वह अपने परिवार के साथ पिलानी से लौट रहा था।

सूचना मिलते ही चिड़ावा पुलिस के ओमप्रकाश नरूका टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रोले को जब्त कर लिया। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य कर दिया गया।

Related posts

राजस्थान : कांग्रेस विधायकों की बाड़ेबंदी

Report Times

आखिरकार 18 दिन बाद खुल ही गए प्राइवेट अस्पताल, डॉक्टरों के आने से मरीजों को राहत

Report Times

ऑनलाइन गेम में दोस्ती, इंस्टाग्राम पर बातचीत, फिर AI से बनाया अश्लील वीडियो; डिप्रेशन में चली गई 15 साल की बच्ची

Report Times

Leave a Comment