Report Times
latestOtherpoliticsजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

‘महिलाओं को स्मार्ट फोन मिलते तो GDP बढ़ती’ क्या बोले पूर्व CM अशोक गहलोत?

जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज भाजपा सरकार पर हमलावर नजर आए। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भजनलाल सरकार गहलोत सरकार की योजनाओं को बंद कर रही है, उन्होंने कांग्रेस सरकार की स्मार्ट फोन योजना का भी जिक्र किया। गहलोत ने कहा कि अगर महिलाओं को स्मार्ट फोन मिलते तो प्रदेश की GDP बढ़ती

‘स्मार्ट फोन देने की योजना बंद कर दी’

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद करने पर भाजपा सरकार पर हमला बोला। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री बार- बार 88 हजार टैबलेट बांटने का उदाहरण देते हैं। शायद उनकी जानकारी में नहीं आया कि टैबलेट वितरण की घोषणा हमारी सरकार ने आखिरी साल में की थी, जिसे नई सरकार ने लागू किया…पर वो ये छिपाते हैं कि महिलाओं को स्मार्टफोन देने की योजना को उन्होंने बन्द कर दिया।

’35 लाख महिलाओं को हमने दिए फोन’

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि हमारी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के मकसद से एक करोड़ 19 लाख चिरंजीवी परिवार की महिला मुखियाओं को तीन साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन देना शुरू किया था। योजना के पहले चरण में लगभग 35 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन दिए गए। मगर भाजपा सरकार ने आते ही इस योजना को बन्द कर दिया। सवा साल में भाजपा सरकार एक भी स्मार्ट फोन नहीं बांट सकी।

‘स्मार्ट फोन देते तो GDP बढ़ती’

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की स्मार्ट फोन योजना रिसर्च और एविडेंस बेस्ड थी। महिलाओं को स्मार्ट फोन 3 साल के फ्री इंटरनेट के साथ दिए जा रहे थे। इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकॉनमिक रिलेशंस, दी इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और भारत सरकार के आईटी मंत्रालय की रिपोर्ट है कि इंटरनेट यूजर्स की संख्या 10 प्रतिशत बढ़ने पर GDP में 1.08% की बढ़ोत्तरी होती है। अगर प्रदेश में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती तो इससे राज्य की जीडीपी बढ़ती।

Related posts

सचिन पायलट के पार्टी बनाने की अटकलों का होगा अंत? राजस्थान कांग्रेस में क्यों है हलचल?

Report Times

शराब पिलाई, नशे में रेप कर बनाया वीडियो; कोटा में NEET की तैयारी कर रही छात्रा से हैवानियत

Report Times

Lok Sabha Election 2024 : क्यों बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची से हटाया गया एकनाथ शिंदे और अजीत पवार का नाम? जानें वजह

Report Times

Leave a Comment