Report Times
latestOtherज्योतिषटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मसोशल-वायरल

सोमवार को 5 राशि वालों को जरा सी चूक पड़ सकती है भारी, लेनदेन करने से बचें

रिपोर्ट टाइम्स।

वृष राशि आज आप नया सीखने की अपेक्षा पहले की तैयारी पर अधिक भरोसा करेंगें. मेहनत और लगन से लाभ सुरक्षित रखने की कोशिश बनाए रखेंगे. आसपास के वातावरण की अपेक्षा लक्ष्य और सूचनाओं पर फोकस रखेंगे. प्रयासों में धैर्य दिखाएंगे. कामकाजी अवरोध बने रह सकते हैं. वृश्चिक राशि के लिए क्वीन ऑफ वांड्स का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप रणनीतिक ढंग से अपनी बात रखने का प्रयास करेंगे. सभा में चतुराई से आगे बढ़ने की कोशिश खेंगे. भावनात्मक विषयों में संतुलित ढंग से कार्य करेंगे. पेशेवर विषयों में निरंतरता बनाए रखेंगे. खर्च निवेश बढ़ा हुआ रहेगा. बजट से अधिक व्यय नहीं करें. लेनदेन के प्रति गंभीरता बनाए रखें.

मेष राशि का राशिफल

मेष राशि आज आप नेतृत्व के प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे. सामर्थ्य सूझबूझ और संवैधानिक समझ का भरपूर लाभ उठाएंगे. आसपास का वातावरण सहज बनाए रखेंगे. करीबी मददगार होंगे. आर्थिक संपन्नता अनुभव करेंगे. विविध मामलों में सक्रियता से बनाए रखेंगे. समझौतों को गति मिलेगी. दिनचर्या में व्यवस्थित बने रहें. विनम्रता से अपने कार्य पूरे करें. मामले लंबित न छोड़ें. सजगता बढ़ाएं. बड़े प्रयासों में सहज बने रहेंगे. स्थायित्व को बल मिलेगा. भूमि भवन के विषय गति लेंगे. साझा कार्य पर नियंत्रण में बढ़ाएंगे. मेहनत व हिम्मत पर भरोसा बना रहेगा. नेतृत्व एवं भेंट के मौके बनेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों की सूची बनाकर आगे बढ़ेंगे.

लकी नंबर – 2 6 8 9 लकी कलर – रेड रोज

वृष राशि का राशिफल

वृष राशि आज आप नया सीखने की अपेक्षा पहले की तैयारी पर अधिक भरोसा करेंगें. मेहनत और लगन से लाभ सुरक्षित रखने की कोशिश बनाए रखेंगे. आसपास के वातावरण की अपेक्षा लक्ष्य और सूचनाओं पर फोकस रखेंगे. प्रयासों में धैर्य दिखाएंगे. कामकाजी अवरोध बने रह सकते हैं. प्रलोभन और दिखावे में नहीं आएं. चिंता विवाद से दूर रहें. सेवाकार्य बनाए रखें. अवसर का लाभ उठाएं. परिस्थितियां मिलीजुली होंगी. जबावदेही का भाव बनाए रखेंगे. परिश्रम और तैयारी से कार्यक्षेत्र में उचित जगह बनाए रखने की कोशिश रहेगी. लक्ष्यभेद के प्रयास बढ़ाएंगे. आत्मनियंत्रण का लाभ उठाएंगे. आर्थिक विषयों में सावधानी बरतेंगे.

लकी नंबर- 2 6 8 लकी कलर – ओपल व्हाइट

मिथुन राशि का राशिफल

मिथुन राशि आज आप उचित शिक्षण प्रशिक्षण के प्रयासों को बनाए रखेंगे. लक्ष्य पर नजर रहेगी. सहपाठियों और मित्रों का साथ सहयोग रहेगा. अधिकारी वर्ग से तालमेल बना रहेगा. कला कौशल का लाभ उठाएंगे. पेशेवरता बढ़ाएंगे. सूझबूझ से निर्णय लेंगे. परिजनों के सहयोग से हितलाभ बनाए रहेंगे. जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे. उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा. आर्थिक असहजताएं दूर करने की कोशिश में सफल हो सकते हैं. मित्रों की सक्रियता देखने लायक होगी. करीबी सहयोग बनाए रखेगी. व्यवस्थित ढंग से कार्य करेंगे. लाभ व्यापार को बखूबी संवारेंगे. उचित सलाह का लाभ उठाएंगे. नीति नियमों का पालन रखेंगे. सहकर्मी प्रभावित बने रहेंगे.

लकी नंबर- 2 5 8 लकी कलर – वाटर ब्लू

कर्क राशि का राशिफल

कर्क राशि आज आप बहुमुखी प्रतिभा प्रदर्शन के साथ अपनों संग खुशियां साझा करने में भी आगे रहेंगे. पारिवारिक संबंधों में उत्साह बनाए रखेंगे. घर की साज संवार पर ध्यान देंगे. सुविधा संसाधनों को बढ़ावा मिलेगा. खुशियों की खोज को अपनों में बनाए रखेंगे. करीबियों से सामंजस्य की कोशिश बढ़ाएंगे. अनुकूल स्थिति का लाभ उठाएंगे. स्वयं को विभिन्न परिस्थितियों के लिए तैयार रखेंगे. कार्यव्यवस्था से लगाव रहेगा. प्रबंधकीय मामले गति पाएंगे. साहस पराक्रम और पहल की भावना बनाए रखेंगे. भावनात्मक दबाव से बचेंगे. कामकाज पर फोकस बना रहेगा. जिम्मेदारों की बात को अनसुना न करें. विनम्रता बनाकर रखें.

लकी नंबर- 2 5 8 लकी कलर – पर्ल व्हाइट

सिंह राशि का राशिफल

सिंह राशि आज आप नीतिगत चर्चाओं और संतुलित नजरिए पर जोर बनाए रखेंगे. सूझबूझ से कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली स्थिति बनी रहेगी. संपर्क संवाद संवार पर बना रहेगा. उल्लेखनीय मामलों में दखल बढ़ाएंगे. सभी के हितों का ख्याल रखेंगे. अवसरों को भुनाने की सोच होगी. संचार संवाद पर ध्यान देंगे. सामाजिक समरसता पर बल बना रहेगा. जिम्मेदार लोगों से भेंटवार्ता बढ़ाएंगे. कार्य व्यापार में प्रभाव बना रहेगा. आत्मविश्वास से आगे बढ़ते रहेंग. कला कौशल और तैयारी का लाभ मिलेगा. वाणिज्यिक मामलों पर ध्यान देंगे. कामकाज में शुभता का संचार बढ़ेगा. बेहतर प्रस्तुति से सबको प्रभावित करेंगे. स्वय पर भरोसा बढ़ाएं.

लकी नंबर- 1 2 5 लकी कलर – डीप पिंक

कन्या राशि का राशिफल

कन्या राशि आज आप सटीकता और जवाबदेही के साथ महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत करने में सफल होंगे. संपत्ति के अधिकारों के संरक्षण में आगे रहेंगे. धनधान्य में वृद्धि की संभावना बढ़ेगी. आसपास के वातावरण में सुख सौख्यबनाए रखेंगे. विविध मामलों में लाभ के अवसर बनेंगे. सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी. संपत्ति के प्रयास सकारात्मक बनेंगे. अपनों की खुशी के लिए प्रयास करेंगे. अपनी बात को पूरे आत्मविश्वास और स्पष्टता से रखेंगे. साहस और कौशल से परिस्थिति अनुकूल बनाए रखेंगे. घर परिवार में संस्कार परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा. सभी के प्रति आदर सम्मान का भाव रहेगा. खानपान का स्तर ऊंचा होगा.

लकी नंबर- 2 5 8 लकी कलर – मूनलाइट

तुला राशि का राशिफल

तुला राशि आज आप सकारात्मक समय का अधिकाधिक लाभ उठाने और अवसरों को भुनाने में आगे रहेंगे. मित्रों और करीबियों के साथ सुखद पल बिताएंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता का स्वाद चखेंगे. प्रभावशाली लोगों से भेंट होगी. दाम्पत्य जीवन सुखकर रहेगा. चहुंओर उम्दा प्रदर्शन बनाए रहेंगे. उत्साह पराक्रम बल पाएगा. कार्य व्यापार में बेहतर रहेंगे. परस्पर सहयोग का भाव बना रहेगा. भेंट मुलाकात सहजता बनाए रहेंगे. व्यक्तित्व एवं खानपान निखार पाएगा. प्रेम स्नेह और विश्वास से भरे रहेंगे. सृजनात्मकता के प्रयासों को बेहतर बनाए रखेंगे. नवीन कार्यों के लिए प्रेरणा पाएंगे. परिजनों के साथ हर्ष आनंद से समय बिताएंगे.

लकी नंबर- 2 6 8लकी कलर – सिल्वर कलर

वृश्चिक राशि का राशिफल

वृश्चिक राशि आज आप रणनीतिक ढंग से अपनी बात रखने का प्रयास करेंगे. सभा में चतुराई से आगे बढ़ने की कोशिश खेंगे. भावनात्मक विषयों में संतुलित ढंग से कार्य करेंगे. पेशेवर विषयों में निरंतरता बनाए रखेंगे. खर्च निवेश बढ़ा हुआ रहेगा. बजट से अधिक व्यय नहीं करें. लेनदेन के प्रति गंभीरता बनाए रखें. विवादित विषयों में धैर्य बढ़ाएं. संकोच बना रह सकता है. स्मार्ट डिले की नीति का पालन बनाए रखेंगे. अन्य पर शीघ्र भरोसे की आदत से बचेंगे. अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखकर आगे बढ़ेंगे. न्यायिक मामलों में गति आ सकती है. आत्मविश्वास बढ़ाकर रखें. घर में सहज माहौल बना रहेगा. आशंकाओं से मुक्त रहेंगे.

लकी नंबर- 2 5 8 लकी कलर – लालचंदन

धनु राशि का राशिफल

धनु राशि आज आप आय के तरीके बढ़ाने और लाभ संवारने के प्रयासों पर अधिक ध्यान देंगे. क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन बना रहेगा. कार्यव्यवस्था प्रभावशाली बनाए रखेंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. तार्किकता को महत्व देंगे. लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे. अफवाहों में नहीं आएंगे. आर्थिक वाणिज्यिक कार्य करने में पहल बनाए रखेंगे. लाभ का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा. नवीन शुरुआत कर सकते हैं. लंबित धनराशि मिलने की अच्छी संभावना है. कार्यक्षेत्र में नवीन संभावनाओं को बल मिलेगा. सुनियोजित रीति नीति से परिणाम सकारात्मक बनेंगे. लेनदेन में प्रभावशाली रहेंगे. कामकाजी लाभ पर फोकस होगा. शुभ सूचना प्राप्त होगी.

लकी नंबर- 2 3 8 लकी कलर – बरगंडी रेड

मकर राशि का राशिफल

मकर राशि आज आप कला कौशल और प्रबंधन के प्रयासों में गति लाएंगे. कार्य व्यापार में इच्छित परिणाम बनेंगे. औरों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. वरिष्ठजन सहयोगी रहेंगे. पद प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेगी. पैतृक प्रयास पक्ष में बनेंगे. जिद एवं बहस में नहीं पड़ेगें. सूझसमझ से विभिन्न कार्यों को गति देंगे. संबंधों का लाभ मिलेगा. उपलब्धियां और अवसर बढ़ेंगे. आर्थिक स्थिति प्रभावशाली बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में रुटीन बेहतर बनाए रखेंगे. प्रशासन प्रबंधन की नीतियों पर ध्यान देंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सकारात्मकता का स्तर ऊंचा रहेगा. नवीन संभावनाओं से उत्साहित रहेंगे. दायित्वों का निर्वहन बनाए रखेंगे. आशंकाएं दूर होंगी.

लकी नंबर- 1 3 8 लकी कलर – गोल्डन

कुंभ राशि का राशिफल

कुंभ राशि आज आप भावनात्मक दृष्टि से बेहतर वाणी व्यवहार और संबंध बनाए रखेंगे. चर्चाएं सुखकर बनी रहेंगी. सभी से प्रेम स्नेह बनाए रखेंगे. भेंटवार्ता में पहल रखेंगे. प्रबंधन से जुड़े विषय गति पाएंगे. उत्साह से आगे बढ़ेंगे. प्रभावशाली प्रदर्शन बनाए रखेंगे. लंबी दूरी की यात्राओं के प्रयास बल पाएंगे. लाभकारी सूचनाओं की प्राप्ति होगी. शिक्षण प्रशिक्षण और अनुभव का लाभ उठाएंगे. तैयारी से आगे बढ़ेंगे. पेशेवरता पर बल बनाए रखेंगे. परस्पर विश्वास से संबंधों को संवारेंगे. महत्वपूर्ण चर्चा संवाद में रुचि बनाए रखेंगे. अपनी क्षमता और योग्यता के अनुरूप लोगों की संगति को बढ़ावा देंगे. भाग्य के प्रभाव में वृदिध आएगी.

लकी नंबर – 2 5 8लकी कलर – लाइट ब्लू

मीन राशि का राशिफल

मीन राशि आज आप अत्यधिक चिंतन और विचार विमर्श की स्थिति में रहेंगे. कार्य करने की गति साधारण रहेगा. परिस्थितियों से तालमेल बिठाने का प्रयास रखेंगे. कामकाज का स्तर पूर्ववत् बना रहेगा. दिनचर्या पर ध्यान देंगे. खानपान पर अंकुश रखेंगे. मौसमी सावधानियों को बनाए रखें. आज्ञाकारिता अपनाएं. व्यवस्था की अवहेलना से बचें. व्यवहार में सुधार लाएं. परिजन सहयोगी होंगे. व्यवस्था पर बल बनाए रखें. दैनिक रुटीन और अनुशासन पर बल बनाए रखेंगे. सही का समर्थन बनाए रखेंगे. सच्चाई का साथ निभाएं. साहस पराक्रम बनाए रखें. खोजपरक मामलों में रुचि बढाएंगे. गरिमा गोपनीयता पर जोर रहेगा.

लकी नंबर- 2 3 8 लकी कलर – ऑरेंज

Related posts

पालिकाध्यक्ष ने किया मातृशक्ति का अभिनंदन

Report Times

दो पटवारी एक साथ हुए ट्रैप, घूस के लिए 18000 रुपये की हुई थी डील… रंगे हाथ पकड़ा गया

Report Times

राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा ने किया तनुप्रिया का सम्मान

Report Times

Leave a Comment