Report Times
latestकार्रवाईक्राइमखेलगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राजस्थान-गुजरात मैच के टिकटों की कालाबाजारी, 4-5 हजार में बिक रहा IPL मैच का टिकट; 2 गिरफ्तार

REPORT TIMES: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल मैच खेला जाएगा. राजस्थान और गुजरात के बीच मैच से पहले जयपुर में आईपीएल मुकाबले के टिकटों की कालाबाजारी सामने आई है. यहां पर पुलिस ने आईपीएल मैच के टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

आरोपी चार से 5 हजार रुपये में आईपीएल मैच के टिकट को बेच रहा था. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

आरोपियों के पास मिले 56 टिकट

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आईपीएल मैच के टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए सभी पुलिस थानों को निर्देश दिए गए हैं. कांस्टेबल प्रदीप की सूचना पर 26 अप्रैल को पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के चौड़ा रास्ता निवासी संदीप नाटानी (45) और ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के कंवर नगर निवासी चंद्र प्रकाश (26) को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से कुल 56 टिकट और एक कार बरामद की गई है.

रेट से अधिक दाम बेच रहे थे टिकट

गौतम ने कहा कि पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे 2,400 रुपये की टिकट चार हजार रुपये में और 3,200 रुपये की टिकट पांच हजार रुपये में बेच रहे थे. अपुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी और मुद्रित दरों से अधिक कीमत पर टिकट बेचने के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Related posts

आजादी  के अमृत महोत्सव के तहत 75 दिन का निःशुल्क वैक्सीनेशन अभियान

Report Times

Rajasthan : SDM के नाम से पूर्व BDO ने खुद के साइन कर किया 90 लाख का भुगतान, 3 कर्मचारी निलंबित

Report Times

पाकिस्तान में खेला जाएगा एशिया कप, BCCI हाइब्रिड मॉडल पर राजी!

Report Times

Leave a Comment