Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

साइबर ठगों के कॉल सेंटर पर पुलिस का छापा, 15 घंटे चल रही रेड, दोपहर बाद हो सकता है बड़ा खुलासा

REPORT TIMES : राजस्थान के जोधपुर शहर की रातानाडा पुलिस ने साइबर ठगों के कॉल सेंटर पर छापा मारा दिया है. पिछले करीब 15 घंटे से वहां पर रेड जारी है. अभी तक 4 लोगों को डिटेन किया गया है.

साथ ही मौके से 32 सीपीयू , 8 मॉनिटर, 28 लैपटॉप, 19 पेनड्राइव, 11 मोबाइल जब्त किए गए हैं. आज दोपहर बाद इस मामले को लेकर पुलिस खुलासा करने वाली है.

अमेरिकी लोगों को चुरा रहे थे डाटा

पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, जोधपुर में बैठकर ये साइबर ठग अमेरिका के लोगों का पर्सनल डाटा चोरी कर रहे थे.

पुलिस को रातानाडा गणेश मंदिर क्षेत्र में इस फर्जी कॉल सेंटर के होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद मंगलवार रात यहां छापेमारी की कार्रवाई शुरू हुई. ये पूरा मामला USDT साइबर फ्रॉड से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसके बारे में पूरी जानकारी पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही साझा करेगी.

 

Related posts

शनि प्रदोष व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये कथा, वैवाहिक जीवन रहेगा सुखी

Report Times

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर छुट्टी घोषित : लोगों ने मिठाई बांटकर जताई खुशी

Report Times

Suzuki Ertiga: इन दोनों सस्ती 7 सीटर कार में कौन है पैसा वसूल?

Report Times

Leave a Comment