Report Times
latestOtherकार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशव्यापारिक खबरसोशल-वायरलस्पेशल

Blinkit पर बिक रही थी Airtel सिम, सरकार ने क्यों लगाई डिलीवरी पर रोक?

REPORT TIMES: कुछ दिन पहले Blinkit और Airtel ने एक साथ मिलकर SIM कार्ड की 10 मिनट में घर तक डिलीवरी शुरू करने की बड़ी घोषणा की थी. लेकिन अब इस सर्विस को फिलहाल रोक दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैसले के पीछे भारत सरकार के टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) की रोक के वजह से रोका गया है. DoT ने Airtel से पूछा कि वो SIM कार्ड डिलीवरी और KYC प्रोसेस किस तरीके से कर रही है. डिपार्टमेंट ने साफ कहा कि सरकारी नियमों के मुताबिक KYC प्रोसेस पूरा करना होगा.

सर्विस बंद नहीं, बस पॉज की गई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने सिम डिलीवरी पर रोक नहीं बल्कि पॉज लगाया है. Blinkit ऐप पर अभी आप Airtel SIM सर्च करेंगे तो आपको रिजल्ट में सिम शो नहीं होगी. अभी आप Blinkit से SIM नहीं मंगा सकते.

क्या था Blinkit-Airtel SIM डिलीवरी प्लान?

Airtel ने 15 अप्रैल को ऐलान किया था कि वो Blinkit के साथ मिलकर 16 बड़े शहरों में SIM कार्ड की 10 मिनट में डिलीवरी करेगा. इसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे, जयपुर, कोलकाता जैसे शहर शामिल थे. यूजर को 49 रुपये के कन्वीनिएंस चार्ज पर SIM घर बैठे मिलने वाला था. SIM डिलीवरी के बाद आधार कार्ड के जरिए KYC कर के उसे एक्टिवेट करना था.

कस्टमर चाहें तो पोस्टपेड, प्रीपेड या नंबर पोर्टिंग का ऑप्शन भी सेलेक्ट कर सकते थे. लेकिन फिलहाल इस प्लान पर रोक लग गई है. आप घर बैठे ब्लिकिंट के जरिए 10 मिनट में सिम कार्ड की डिलीवरी हासिल नहीं कर सकते हैं.

SIM की 10 मिनट डिलीवरी का सपना टल गया

अब ये देखना होगा कि Airtel और Blinkit सरकार की कंडीशन को फॉलो करते हुए इसे फिर से कब शुरू करते हैं. जब तक सही प्रोसेस तय नहीं होता, तब तक SIM की 10 मिनट डिलीवरी का सपना थोड़ा टल गया है.

Related posts

UP: एक बाइक पर 7 युवकों ने किए खतरनाक स्टंट, पुलिस ने काटा 22 हजार का चालान

Report Times

दुल्हन को लाने के लिए 4.58 लाख देकर बुक कराया हेलिकॉप्टर पहुंचा नहीं, कार में लानी पड़ी बहू, इसलिए प्रतिष्ठा धूमिल करने का करवाया केस

Report Times

झुंझुनूं : चिड़ावा और सूरजगढ़ ब्लॉक में 6 नए केस

Report Times

Leave a Comment