Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

कोई कॉन्स्टेबल तो कोई स्टेशन मास्टर… राजस्थान पेपर लीक केस में 18 लोगों के खिलाफ चार्जशीट पेश

REPORT TIMES: राजस्थान के चर्चित वन रक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर लीक मामले में एसओजी ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है. एसओजी की जांच में वन रक्षक भर्ती पेपर लीक में कई बड़े खुलासे हो चुके हैं. आरोपियों की लिस्ट में वर्तमान में कार्यरत कई सरकारी कर्मचारियों का भी नाम शामिल है. सोमवार (05 मई) को वन रक्षक भर्ती परीक्षा 2020 ks पेपर लीक केस में एसओजी ने बांसवाड़ा की अपर जिला एवं सेशल न्यायालय में 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. वन रक्षक भर्ती परीक्षा 13 नवंबर 2022 को दो पारियों में हुई थी. बाद में परीक्षा का पेपर लीक होने की जानकारी पर बांसवाड़ा के राजतलाब थाने में मामला दर्ज किया गया था.

2 दर्जन से अधिक लोग गिरफ्तार

इसके बाद एसओजी ने वन रक्षक भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक पर एक्शन लेते हुए दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें करीब 10 वन रक्षक भी शामिल थे, जो परीक्षा से पहले पेपर पढ़कर वन रक्षक बने थे. परीक्षा का पेपर लीक करने वाला कांग्रेस नेता एन डी सारण भी एसओजी की गिरफ्त में है.

एसओजी की जांच में पता चला था कि कांग्रेस के पूर्व पार्षद नरेश देव सारण ने 6-6 लाख रुपये में वन रक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर बेचा था.

कांग्रेस नेता ने अपनी गाड़ी से परीक्षा देने भेजा

कांग्रेस नेता एनडी सारण का ड्राइवर कवराराम सारण की इनोवा गाड़ी में 7 अभ्यर्थियों को लेकर वन रक्षक भर्ती की परीक्षा दिलाने गया था. इस दौरान कांग्रेस नेता एन डी सारण ने उसके पास मोबाइल के जरिए वन रक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर भेजा. जिस पर ड्राइवर कंवराराम ने गाड़ी में रखे छोटे प्रिंटर की मदद से साल्व पेपर सभी सातों अभ्यर्थियों को पढ़ाया था.

चार्जशीट में जिन 18 आरोपियों को नामजद किया गया है, उनमें कोई वनरक्षक, तृतीय श्रेणी अध्यापक, ट्रैफिक पुलिसकर्मी, कांस्टेबल और यहां तक कि स्टेशन मास्टर तक शामिल हैं. आरोपी बांसवाड़ा, बाड़मेर, जालौर, बालोतरा और उदयपुर जिलों के रहने वाले हैं. कुछ आरोपी पहले से सरकारी सेवा में कार्यरत थे.

इन 18 लोगों के खिलाफ चार्जशीट पेश

  • छगन पारगी (36) पुत्र पुनमचन्द पारगी जाति भील निवासी भीलकुआ, बांसवाडा
  • सूर्यकान्ता (28) पत्नी फिरोज निनामा पुत्री रमेश जाति भील निवासी कोठारा, (वनरक्षक- बांसवाड़ा)
  • फिरोज निनामा (31) पुत्र साईमन जाति भील निवासी सांगवा, सज्जनगढ बांसवाड़ा
  • समुएल निनामा (29) पुत्र रकमचन्द निनामा जाति भील निवासी रूपाता पाड़ा, बांसवाड़ा (वनरक्षक-बांसवाड़ा)
  • प्रताप बामनिया (31) पुत्र शंकर लाल बामनिया जाति भील निवासी गराडिया, बांसवाड़ा
  • हीराराम सारण (36) उर्फ हरीश पुत्र रतनाराम जाति जाट निवासी अरटवाव, बाड़मेर (तृतीय श्रेणी अध्यापक-उदयपुर)
  • रमेश कुमार जाणी (26) पुत्र धन्नाराम चौधरी जाति जाट निवासी पूनासा, जालौर
  • शारदा (29) पुत्री नगाजी जाति भील निवासी चौकी माकड़ादेव, उदयपुर
  • कमलेश कुमार (30) पुत्र हनुमानाराम जाति जाट निवासी मीरपुरा, जालौर (कॉन्स्टेबल- उदयपुर)
  • रेशमी (23) पुत्री जुगताराम जाति जाट निवासी मीरपुरा, जालौर
  • सांवलाराम जाट (31) पुत्र लालाराम जाट जाति जाट निवासी बांतो की ढाणी, बाड़मेर
  • कंवराराम (36) पुत्र देवाराम जाति जाट निवासी बांटा, बाड़मेर
  • भीयाराम पुत्र श्री लुम्बाराम जाति जाट निवासी अरटवाव, बाड़मेर ( कॉन्स्टेबल- उदयपुर)
  • देवाराम (34) पुत्र मोडा राम जाति चिल्का जाट निवासी मीरपुरा, जालौर (कॉन्स्टेबल- उदयपुर)
  • सीमा कुमारी (22) पुत्री मांगीलाल जाति चौधरी निवासी चौधरियों का वास रमनिया, बालोतरा (वनरक्षक-बालोतरा)
  • टिमो (24) पुत्री डूंगराराम, पत्नी लिखमाराम जाति जाट निवासी गांव जादुओ का तला रतासर, बाड़मेर (वनरक्षक- रेंज चौहटन)
  • कंवरा राम (44) चौधरी पुत्र लिक्ष्मणा राम जाति जाट (गवड़िया) निवासी गांव जैरूपोनियों का तला, बालोतरा (स्टेशन मास्टर- पालनपुर गुजरात)
  • लिखमाराम (27) पुत्र घमंडाराम जाति जाट (सारण) निवासी शोभाला जेतमाल, बाड़मेर (कॉन्स्टेबल ट्रैफिक पुलिस चौहटन)

Related posts

राजस्थान में ‘सचिन पायलट जिंदाबाद’ का नारा बैन! गहलोत के मंच से जेल की धमकी

Report Times

15 अगस्त तक राजस्थान की ग्राम पंचायतों को मिलेंगे 1100 करोड़ रुपये, सरपंचों ने की कार्यकाल बढ़ाने की मांग

Report Times

राजस्थान में होंगे अब 40 जिले , सुजानगढ़ डीडवाना बनेंगे जिले

Report Times

Leave a Comment