Report Times
latestOtherकार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशभारत - पाकिस्तानयुद्धराजस्थानसेनास्पेशल

राजस्थान के इन 2 जिलों में जारी हुआ ग्रीन अलर्ट, अब डरने की जरूरत नहीं

REPORT TIMES: राजस्थान के श्रीगंगानगर और बीकानेर में ग्रीन अलर्ट है. जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी करते हुए इसकी पालना की अपील की. पाकिस्तान की ओर से लगातार हमलों की कोशिश को देखते हुए इन दोनों जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया था. बीकानेर प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन में लिखा है

“दिन में चेतावनी मिलने पर केवल सुरक्षात्मक उपाय करें व सही, ठोस कवर्ड जगह पर शरण लें, खुले स्थान पर नहीं रहें. बाजार केवल रात में बंद करने हैं. दिन में व्यापारिक संस्थान स्वैच्छिक रुप से बंद कर सकतें हैं. आमजन, अनावश्यक रुप से खरीदारी हेतु बाजार में नहीं जाएं. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें.”

बाड़मेर में रेड अलर्ट

वहीं, बाड़मेर जिले में अभी रेड अलर्ट जारी है. प्रशासन की ओर से कहा गया है, “जो भी व्यक्ति गांव या क़स्बे में हैं और वो बाड़मेर शहर की तरफ़ यात्रा करना चाहते हैं, उन सबसे अनुरोध है कि कृपया बाड़मेर शहर की यात्रा न करें. बाड़मेर के लिए रेड अलर्ट है, इसलिए अपनी यात्रा को तुरंत प्रभाव से स्थगित करें.”

Related posts

Debit Card पर कैसे शुल्क तय करती है बैंक, कब और क्यों देना होता है चार्ज, जानें पूरी बात

Report Times

राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दिखाएंगे प्रदेश की चौथी ‘वंदे भारत’ ट्रेन को हरी झंडी, PM कुल 10 वंदे भारत ट्रेन का करेंगे शुभारंभ

Report Times

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए चूरू सांसद राहुल कस्वां, खरगे-डोटासरा ने दिलाई सदस्यता

Report Times

Leave a Comment