Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

अगले हफ्ते जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, RBSE ने डेट्स जारी कर दूर किया कन्फ्यूजन

REPORT TIMES : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने मंगलवार सुबह एक्स पर पोस्ट करते हुए 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की डेट्स (12th RBSE Result Date 2025) का ऐलान कर दिया है. पोस्ट में लिखा है- राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 25 से 28 मई के बीच जारी किया जाएगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कर मंजूरी के बाद जल्द एक तारीख और समय तय करके सभी को जानकारी दे दी जाएगी. इसके बाद सभी स्टूडेंट्स अपना-अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे.

RBSE कब जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में 10वीं कक्षा के रिजल्ट का कोई जिक्र नहीं किया है. यह संकेत है कि दोनों क्लास के परीक्षा परिणाम अगल-अगल दिन जारी किए जा सकते हैं. हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मीटिंग के बाद ही आरबीएसई के वरिष्ठ अधिकारी रिजल्ट डेट्स को लेकर सटीक जानकारी दे पाएंगे.

ऑनलाइन ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट को RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
  2. आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर आपको 12th Results 2025 का लिंक दिखेगा, उस लिंक पर क्लिक करें.
  3. यहां छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरकर सबमिट बटन दबाना होगा.
  4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.
  5. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के साथ ही उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.

एक साथ शुरू हुई थी परीक्षाएं

बताते चलें कि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थीं और 7 अप्रैल 2025 को समाप्त हो गई थीं. वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 को समाप्त हो गई थीं. राजस्थान में इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 19 लाख 98 हजार 509 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हुए थे, जिनके लिए राजस्थान के कुल 41 जिलों में 6 हजार 188 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे. जबकि एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए.

Related posts

सरकारी अफसरों के लिए ही वरदान बनी राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना! 14 IAS-IPS सहित 73 अफसरों ने उठाया लाभ

Report Times

पानी न कर सके पानी पानी (व्यंग्य)

Report Times

मल्लिकार्जुन खरगे ने जाति जनगणना पर पीएम मोदी को लिखा पत्र, तेलंगाना मॉडल अपनाने जैसे दिए 3 सुझाव

Report Times

Leave a Comment