Report Times
latestOtherअलवरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थान

भरतपुर :  नाराज पत्नी को ससुराल मनाने पहुंचा पति, साले ने पेट में चाकू घोंपा, अस्पताल में भर्ती

REPORT TIMES
भरतपुर :  नाराज पत्नी को ससुराल मनाने पहुंचा पति, साले ने पेट में चाकू घोंपा, अस्पताल में भर्ती
 अलवर के निकट गोलेटा गांव में साले ने जीजा को चाकू मार दिया। पति अपने पत्नी को मनाने के लिए ससुराल पहुंचा था। घायल जीजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद अलवर, फिर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला भरतपुर के सीकरी में आरदूका गांव का है। परिवार की महिलाओं में आपस में झगड़ा होने पर महिला नाराज होकर पीहर चली गई। अलवर के गोलेटा गांव निवासी जमशेद अपनी पत्नी को लेने गया था। आरोप है कि जब वह ससुराल पहुंचा तो साले आरिफ और आबिद सहित तीन लोगों ने मारपीट की। इसी बीच साले ने जीजा को चाकू मार दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल जमशेद ने बताया कि शनिवार दोपहर को परिवार में छोटे भाई की बहू से उसकी पत्नी का झगड़ा हो गया था। इससे नाराज होकर पत्नी मोबाइल और घर से 21 हजार रुपए लेकर चली गई। मैं ससुराल उसे लेने गया। जिसपर साले मुझसे लड़ने लगे कि अपने भाई को कुछ नहीं कहते हो केवल पत्नी को डांटते हो। इस दौरान वो मारपीट पर उतर गए। साले आरिफ व आबिद सहित तीन जनों उसे पकड़ लिया। आरिफ ने उसके पेट में चाकू मार दिया। जमशेद ने बताया कि उसका निकाह भी नहीं कराया गया केवल उसके साथ लड़की को भेज दिया गया था। अब पता लगा कि उसकी पहले भी कहीं शादी कर दी थी। वहां से भी पैसे लेकर चली गई थी। उसके बाद मुझसे शादी कराई गई। शादी के नाम पर कुछ नहीं हुआ। निकाह तक नहीं कराया गया।

Related posts

विश्व हिंदू परिषद की बैठक

Report Times

बिना आधार नंबर और एनरोलमेंट आईडी के आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें, जानिए पूरा प्रोसेस

Report Times

कैसे खत्म हो गया खुशमिजाज परिवार राजस्थान में देहरादून के परिवार की मौत का नहीं खुला राज

Report Times

Leave a Comment