Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशबीकानेरराजनीतिराजस्थानरेलवेशुभारंभस्पेशल

पीएम मोदी के बीकानेर दौरे का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल, 26 हजार करोड़ में राजस्थान को क्या-क्या मिलेगा?

REPORT TIMES : पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को पहली बार राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी बीकानेर के नाल एयरबेस पर एयरफोर्स के जवानों से मुलाकात करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी बीकानेर के पलाना में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और 26000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा देशभर में रिडेवलप किए गए 100 से अधिक अमृत स्टेशनों का उद्घाटन भी किया जाएगा.

कल का दिन ऐतिहासिक- पीएम मोदी

अपने राजस्थान दौरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट भी किया है. जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय रेल के लिए कल का दिन ऐतिहासिक और अविस्मरणीय होने जा रहा है. राजस्थान के बीकानेर में सुबह करीब 11.30 बजे अब तक रिडेवलप किए गए 100 से ज्यादा अमृत स्टेशनों के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा.

PM मोदी का पूरा शेड्यूल

  • पीएम मोदी सुबह 9:45 बजे नाल एयरबेस पहुंचेंगे और एयरफोर्स के जवानों से मुलाकात करेंगे.
  • 9:55 बजे देशनोक के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे.
  • 10:30 बजे करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे.
  • 11:00 बजे देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे.
  • 11:30 बजे पलाना के लिए उड़ान, 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे.
  • 1:00 बजे नाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

पीएम मोदी इस दौरान राजस्थान में सड़क, बिजली, पानी और ऊर्जा से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इससे राजस्थान में आवाजाही की सुविधाएं बढ़ेंगी. साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में डिफेंस इंफ्रास्ट्रक्चर को भी और मजबूती मिलेगी.

900 किमी के नए राजमार्ग का उद्घाटन-शिलान्यास

इसके अलावा राजस्थान सरकार की 25 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा. इनमें 3,240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 750 किलोमीटर से अधिक लंबाई के 12 राज्य राजमार्गों के उन्नयन और रखरखाव के लिए परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करना शामिल है. इसमें अतिरिक्त 900 किलोमीटर नए राजमार्ग भी शामिल हैं.

राजस्थान को क्या-क्या मिलेगा

  • राजस्थान के देशनोक, बीकानेर, फलोदी, जैसलमेर सहित कई स्टेशनों को नया रूप मिलेगा.
  • चूरू-सादुलपुर सहित 6 रेल लाइनों के विद्युतीकरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
  • बीकानेर से बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.
  • 4850 करोड़ की 7 बड़ी सड़क परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा.
  • बीकानेर, नावा, डीडवाना, कुचामन में सौर ऊर्जा व ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास होगा.
  • राजसमंद, प्रतापगढ़, धौलपुर, भीलवाड़ा में नर्सिंग कॉलेजों का उद्घाटन होगा.
  • पाली व झुंझुनूं में प्रधानमंत्री मोदी ग्रामीण व शहरी जल परियोजनाओं की सौगात देंगे.
  • प्रधानमंत्री चूरू-सादुलपुर रेल लाइन (58 किलोमीटर) की आधारशिला रखेंगे.

इन रेल लाइन विद्युतीकरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे

  • सूरतगढ़-फलोदी (336 किलोमीटर) रेल लाइन
  • फुलेरा-डेगाना (109 किलोमीटर) रेल लाइन
  • उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किलोमीटर) रेल लाइन
  • फलोदी-जैसलमेर (157 किलोमीटर) रेल लाइन
  • समदड़ी-बाड़मेर (129 किलोमीटर) रेल लाइन

Related posts

New scheme: राजस्थान में 01 जुलाई से किसान के बच्चों की पूरी शिक्षा होगी फ्री, भजनलाल सरकार की नई योजना

Report Times

26 अक्टूबर को चलेगी सोगरिया-हिसार स्पेशल ट्रेन: 27 अक्टूबर की सुबह सीकर स्टेशन पहुंचेगी, 5 मिनट का ठहराव होगा

Report Times

Anand Pandit Daughter Reception: शाहरुख खान सूट-बूट में दिखे काफी डैशिंग, साड़ी में बेहद खूबसूरत लगी तापसी पन्नू, देखें कौन-कौन पहुंचा

Report Times

Leave a Comment