Report Times
Otherlatestकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

आज शाम 4 बजे जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, तुरंत ऐसे कर सकेंगे चेक

REPORT TIMES : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम (10th Result 2025) जारी करने वाला है. राजस्थान के स्कूली शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इसकी पुष्टि की है. उन्होंने यह भी बताया है कि 10वीं का रिजल्ट कोटा (Kota) से जारी किया जाना है. शाम 4 बजे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (https://rajeduboard.rajasthan.gov.in) पर 10वीं का रिजल्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा. इसके बाद परीक्षार्थी अपना-अपना बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

आरबीएसई 10th रिजल्ट वेबसाइट

छात्र अपना परिणाम राजस्थान बोर्ड की निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:

1. rajeduboard.rajasthan.gov.in: यह राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल साइट है. जैसे परिक्षा  परिणाम जारी किया जाएगा. इसके होमपेज पर लिंक एक्टिव हो जाएगा.

2. rajresults.nic.in: यह पोर्टल खासतौर से राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम प्रकाशित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसमें अधिकारिक वेबसाइट की तुलना में कम ट्रैफिक होता है. जिसके कारण यहां आसानी से परिणाम देखा जा सकता है.

3. SMS के माध्यम से: राजस्थान बोर्ड परिणाम घोषित होने पर SMS के माध्यम से भी परिणाम देखने की सुविधा प्रदान कर सकता है. इसके लिए निर्धारित फॉर्मेट में एक SMS भेजकर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा.

4. DigiLocker: छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट का उपयोग करके भी अपनी मार्कशीट और प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं.

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

1. ऊपर दी गई किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
2. “RBSE 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें.
4. “सबमिट” बटन पर क्लिक करें.
5. आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें.

रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत

इस साल राजस्थान में 10वीं बोर्ड की परीक्षा में करीब 11 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. आज वे सभी छात्र रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से ऑनलाइन अपना-अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे.

Related posts

वार्ड 23 में ट्यूबवेल का निर्माण शुरू

Report Times

लक्ष्मी पंचमी का व्रत आज इन महाउपाय से दूर होगी कंगाली, बरसेगा अपार धन

Report Times

7 राज्य,13 सीट… समझें विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट का पूरा अंकगणित

Report Times

Leave a Comment