Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में आंधी के साथ झमाझम बारिश, मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी

REPORT TIMES : मंगलवार को राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई.  कुछ ज़िलों में लू चलने के कारण मौसम गर्म रहा. उदयपुर संभाग में बारिश और आंधी का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिला.  आंधी और बारिश की वजह से जयपुर समेत कई जिलों में गर्मी से राहत मिली.  मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी में कमी आने की संभावना है.  विभाग ने आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

आकाशीय ब‍िजली ग‍िरने का अलर्ट 

जैसलमेर, बाड़मेर, बारां, झालावाड़ और आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.  धूल भरी आंधी और आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है.  मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें, पेड़ों के नीचे न खड़े हों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें.  मौसम सामान्य होने तक इंतजार करें.

बारिश का हाल

मंगलवार को बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में सबसे अधिक 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव (लू) का प्रभाव देखा गया.

तापमान की स्थिति

राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी बाड़मेर में ही 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  अधिकांश क्षेत्रों में हवा में नमी का स्तर 20 से 50 प्रतिशत के बीच रहा.

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

  • अजमेर: 41.0°C
  • अलवर: 37.8°C
  • जयपुर: 40.6°C
  • सीकर: 40.0°C
  • कोटा: 43.1°C
  • चित्तौड़गढ़: 42.8°C
  • बाड़मेर: 46.6°C
  • जैसलमेर: 45.4°C
  • जोधपुर: 44.3°C
  • बीकानेर: 43.5°C
  • चूरू: 42.2°C
  • श्रीगंगानगर: 42.2°C
  • माउंट आबू: 32.0°C

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान 

  • अजमेर: 27.9°C
  • जयपुर: 28.8°C
  • सीकर: 26.7°C
  • कोटा: 31.8°C
  • चित्तौड़गढ़: 30.3°C
  • बाड़मेर: 33.4°C
  • जैसलमेर: 33.1°C
  • जोधपुर: 30.8°C
  • बीकानेर: 30.7°C
  • चूरू: 28.2°C
  • श्रीगंगानगर: 29.2°C
  • माउंट आबू: 22.0°C

Related posts

Budget 2025 में क्या ऑर्गेनिक फार्मिंग को मिलेगा बूस्टर डोज, जिससे बढ़ेगा देश का एक्सपोर्ट

Report Times

दिल्ली में कल से पुरानी आबकारी नीति होगी लागू, 700 दुकानें खुलेंगी, 2 प्रीमियम शराब की दुकानें खोलने का भी निर्देश

Report Times

Terrorist attack: जम्मू-कश्मीर में बस पर आतंकी हमले में राजस्थान के 4 लोगों की मौत, वैष्णो माता के दर्शन के लिए गए थे

Report Times

Leave a Comment