Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशलहादसा

ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत… सड़क पर शव के पास बैठकर फूट-फूट कर रोता रहा दादा

REPORT TIMES : भरतपुर बयाना सदर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर का रख दिया. एक युवक ट्रैक्टर पर बैठकर जा रहा था. अचानक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से उसी के पहिए के नीचे आकर दब जाने से मौके पर मौत हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर सभी परिजन पहुंचे. जहां पोते के शव को देखकर दादा को गहरा सदमा पहुंचा. जहां सड़क पर पड़े शव के पास दादा फूट-फूटकर विलाप करता रहा. लोगों ने हिम्मत देकर कर शव को बयाना अस्पताल पहुंचाया. जहां पोस्मार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया.

वाहन को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

झील चौकी प्रभारी पूरन सिंह ने बताया कि गांव मूंडिया निवासी 18 वर्षीय जतन पुत्र रामेश्वर जाट एक अन्य युवक के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर डीजल भराने जा रहे थे. सुबह 9 गांव खोहरा और पिदावली के बीच किसी अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से सड़क से नीचे उतर गया. ट्रैक्टर पर बैठा जतन इसी ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबने से उसकी मौके पर मौत हो गई. सूचना पर झील पुलिस चौकी स्टाफ मौके पर पहुंचा. जहां शव को बयाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. जहां शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया.

पोते के शव के देखकर बूरी तरह टूट गया दादा

घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे. मृतक किशोर के दादा लाल सिंह पोते के शव को देखकर वह बुरी तरह से टूट गए. बीच सड़क पर पड़े पोते के शव के पास रोते रहे. अन्य परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस और अन्य लोगों ने उन्हें हिम्मत दी.

Related posts

चूरू लोकसभा सीट: क्या राहुल कस्वां कांग्रेस में अपनी जगह बना पायेंगे ? INDIA गठबंधन की तरफ से बलवान पूनिया होंगे उम्मीदवार!

Report Times

दिल्ली में भाजपा नेताओं की बैठक, क्या मंत्रिमंडल में होगा बड़ा बदलाव

Report Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल रांची में किया जाएगा रोड शो

Report Times

Leave a Comment