Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में पटवारी भर्ती के पदों में बंपर इजाफा, संसोधित विज्ञप्ति जारी; जानें आवेदन की लास्ट डेट

REPORT TIMES : राजस्थान में पटवारी बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. भजनलाल सरकार ने पटवारी भर्ती के पदों में 1685 पदों की बढ़ोतरी करते हुए कुल पदों की संख्या अब 3705 कर दी है. इसके लिए 23 जून से 29 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे. परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2025 को किया जाएगा.

अभ्यर्थी का आयु सीमा

आवेदक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है. अन्य शैक्षणिक योग्यता और पात्रता की जानकारी के लिए विस्तृत विज्ञप्ति देखी जा सकती है.

पहले 2020 पदों पर होनी थी भर्ती

इससे पहले राज्य सरकार ने पटवारी भर्ती के लिए 2020 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी. इसके लिए 6 लाख 43 हजार 339 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और परीक्षा 11 मई को होनी थी, लेकिन परीक्षा से ठीक पहले सरकार ने भर्ती स्थगित कर दी और पद बढ़ाने की घोषणा की.

पुराने अभ्यर्थियों को आवेदन की नहीं जरूरत

अब नए संशोधित विज्ञापन के साथ आवेदन प्रक्रिया दोबारा खोली गई है. पुराने अभ्यर्थियों को फिर से आवेदन की जरूरत नहीं भर्ती बोर्ड के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है. उनके पूर्व में किए गए आवेदन ही मान्य रहेंगे.

Related posts

बड़ी खबर: केंद्र सरकार ने देश में 1 से 30 जून तक अनलॉक 0.1, 8 जून से धार्मिक स्थल खुलेंगे

Report Times

राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि : हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत हुआ आयोजन

Report Times

मस्जिदों में सैनिटाइजर के इस्तेमाल के खिलाफ फतवा जारी

Report Times

Leave a Comment