Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसेनास्पेशल

सेना भर्ती परीक्षा 30 जून से राजस्थान के 9 शहरों में होगी, प्रवेश पत्र जारी

REPORT TIMES : भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक प्रदेश के अजमेर, अलवर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर के 31 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होना शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की परीक्षा तिथि से 14 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं।

भारतीय सेना की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें उम्मीदवार

सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड भारतीय सेना की वेबसाइट www. joinindianarmy. nic. in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की श्रेणियों में अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (कार्यालाय सहायक/स्टोर कीपर), अग्निवीर (ट्रेडसमैन 10वीं और 8वीं), अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस), सैनिक तकनीकी (एनए), सिपाही फार्मा, हवलदार शिक्षा (सूचना व तकनीक/साइबर, भाषाविद), जेसीओ कैटरिंग व धार्मिक शिक्षक शामिल हैं।

सेना का अभ्यर्थियों से अनुरोध

सेना ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि किसी भी सहायता के लिए अपने संबंधित सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क करें। कार्यालयों की पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Related posts

दीवारों पर दिखा छात्रों का दर्द, स्ट्रेस फ्री वॉल पर लिखते हैं मन की बात

Report Times

सीकर के एक प्राइवेट बैंक कर्मचारी ने एक परिवार से 23 लाख रुपए हड़पे

Report Times

झारखंड में अपने ही अपहरण की झूठी साजिश

Report Times

Leave a Comment