Report Times
latestOtherकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशलहादसा

धौलपुर में कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे युवकों को कार ने रौंदा, एक की मौत 2 घायल

REPORT TIMES : धौलपुर के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के सिलावट रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. उत्तर प्रदेश के बटेश्वर महादेव मंदिर पर डाक कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे बाइक सवार युवकों को एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया. एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

गंगा जी के सोरों घाट से डाक कांवड़ लेकर आया था

मृतक की पहचान 20 वर्षीय संतोष निवासी टीकापुरा के रूप में हुई है. मृतक के परिजन भगवानदास ने बताया कि करीब 15 युवकों का कांवड़िया दल गंगा जी के सोरों घाट से डाक कांवड़ लेकर आया था. सोमवार सुबह यह दल बटेश्वर महादेव मंदिर पर जल चढ़ाकर वापस अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान सिलावट रोड पर ईंट भट्टे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

दो लोग हुए गंभीर रूप से हुए घायल 

हादसे में संतोष की मौके पर मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय गुलशन और 20 वर्षीय सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया गया, लेकिन करीब आधे घंटे तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा.

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया, जबकि मृतक युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा रहा. बाद में राजाखेड़ा थानाधिकारी रामकिशन यादव मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर राजाखेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Related posts

25 मई के इस दिन दस्तक देने वाली है BMW i4 इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या मिलने वाला है खास

Report Times

ठप हो जाएंग हरियाणा के अस्पताल, डॉक्टर जिद पर अड़े, दी हड़ताल की धमकी

Report Times

Lok Sabha Election 2024: आज थमेगा दूसरे चरण का प्रचार, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं की धुंआधार रैली

Report Times

Leave a Comment