Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

84वें उर्स की रौनक: राजस्थान की सबसे बड़ी दीवाना शाह दरगाह में उमड़ेंगे लाखों जायरीन

REPORT TIMES : राजस्थान की सरजमीं पर कौमी एकता और सूफियाना रंग की सबसे खूबसूरत मिसाल मानी जाने वाली दरगाह शरीफ हजरत दीवाना शाह साहब में इस साल 84वां उर्स 1 अगस्त से शुरू हो रहा है. तीन दिन तक चलने वाला ये उर्स 3 अगस्त को जोहर की नमाज से पहले कुल की फातिहा के साथ संपन्न होगा. हर साल की तरह इस बार भी लाखों अकीदतमंद देश के कोने-कोने से कपासन पहुंचेंगे. उर्स के दौरान कपासन रेलवे स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव किया जाएगा, ताकि जायरीन को किसी तरह की परेशानी न हो.

उर्स की तैयारियां जोरों पर

दरगाह वक्फ कमेटी और जिला प्रशासन मिलकर उर्स की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं. दरगाह परिसर में वॉटरप्रूफ टेंट, अस्थाई पुलिस चौकी, मेडिकल टीम और मेटल डिटेक्टर जैसी सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं. सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल और दरगाह सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती कर दी गई है. तीनों दिन देशभर से आई मशहूर कव्वाल पार्टियां अपने-अपने कलाम पेश करेंगी. दरगाह परिसर को सजाया गया है और हाल ही में बनाए गए चार बड़े डोम लाखों जायरीनों को ठहरने की सुविधा देंगे.

राजस्थान की सबसे बड़ी दरगाह

दरगाह परिसर 30 बीघा जमीन में फैला हुआ है. यहां 5 क्विंटल चांदी से बने किवाड़ और खिड़कियां और एक किलो से ज्यादा सोने से बना कलश दरगाह की शानो-शौकत की गवाही देते हैं. इसे राजस्थान की सबसे बड़ी दरगाह माना जाता है. दीवाना शाह साहब के उर्स में हर मजहब के लोग शिरकत करते हैं और देश की सलामती, अमन और आपसी भाईचारे की दुआ मांगते हैं. कपासन तीन दिन तक सूफियाना रंग में डूबा रहेगा.

Related posts

नागौर: नशे में धुत सरकारी डॉक्टर ने गर्भवती समेत 3 लोगों को कार से कुचला, 1 की मौत

Report Times

शिक्षा से राष्ट्र निर्माण संभव : राजेश दहिया

Report Times

HMPV वायरस की एंट्री ! डूंगरपुर का दो महीने का बच्चा संक्रमित

Report Times

Leave a Comment