Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

GST इंटेलिजेंस का भीलवाड़ा में बड़ा एक्शन, पूर्व BJP जिलाध्यक्ष के बेटे सहित 10 ठिकानों पर छापेमारी

REPORT TIMES : राजस्थान के भीलवाड़ा की कपड़ा नगरी एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गई है. बिना बिल भुगतान को लेकर एक सप्ताह पहले सुर्खियों में आए इस शहर में अब जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI) की 12 से अधिक टीमों ने केमिकल उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों और कारोबारियों के 10 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है. छापेमारी की यह कार्रवाई पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड के बेटे निखिल डाड के घर और दफ्तर पर केंद्रित है.

लगातार दूसरे सप्ताह जीएसटी का शिकंजा

पिछले एक महीने से केंद्रीय एजेंसियां जीएसटी चोरी और फर्जी बिलिंग के एक बड़े नेटवर्क को लेकर कपड़ा उद्योगपतियों के लेन-देन पर नजर रख रही थीं. इसी क्रम में, पिछले हफ्ते केंद्रीय जीएसटी टीम ने भीलवाड़ा के एक सरिया उद्योगपति के आवास और कार्यालय पर छापेमारी कर करीब 19 करोड़ रुपये की वसूली की थी. अब जयपुर से आई DGGI की विशेष टीमों ने गुरुवार को टैक्स चोरी की जांच को आगे बढ़ाते हुए भीलवाड़ा में एक प्रोसेस हाउस (जहां कपड़े प्रोसेस होते हैं) और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर दबिश दी.

महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त

यह भीलवाड़ा में जीएसटी को लेकर अब तक की सबसे बड़ी एक साथ हुई सर्च कार्रवाई है. शुरुआती तलाशी में टीमों ने कई महत्वपूर्ण और डिजिटल दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनका विश्लेषण किया जाना बाकी है. DGGI की टीमें फिलहाल कुमुद विहार के एक फ्लैट और प्रोसेस हाउस समेत 6 से अधिक निजी कार्यालयों में तलाशी अभियान चला रही हैं.

Related posts

राज्य नेताओं पर पंचायत चुनाव का जिम्मा, BJP के केंद्रीय नेताओं ने बनाई दूरी

Report Times

3 साल पहले हुआ था हनुमान बेनीवाल पर हमला, अब कांग्रेस विधायक समेत सौ पर मामला दर्ज

Report Times

उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग जारी, प्रधानमंत्री मोदी, पीटी उषा व पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने डाला वोट

Report Times

Leave a Comment