Report Times
latestOtherआक्रोशकरियरकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

दबंगों ने आम रास्ता रोककर खड़ी कर दी दीवार! भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण

REPORT TIMES : श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में दबंगों से परेशान लोगों को धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा. ग्राम पंचायत 4 KSR के गांव श्योपुरा में कच्ची दीवार बना कर रास्ता ही रोक दिया गया है. दबंगों ने बाकयदा दीवार बनाकर आम रास्ते पर कब्जा कर लिया, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है. अब अतिक्रम हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोग 2 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. इस मामले में क्षेत्रवासी कई बार जिला कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन भी दे चुके हैं, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

लोगों को हो रही परेशानी

निर्माण कार्य के चलते गली बंद हो गई है, जिससे यहां रहने वाले लोगों के साथ आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. स्थानीय लोग इस मामले में जिला प्रशासन की मिलीभगत का भी आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है कि अधिकारी अतिक्रमण हटाने को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नही है.

कई बार दे चुके हैं ज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कई बार जिला कलेक्टर, सूरतगढ़ एसडीएम, पंचायत समिति बीडीओ और ग्राम सचिव को कई बार ज्ञापन दिया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. सुनवाई नहीं होने के बाद अब ग्रामीणो ने भूख हड़ताल शुरु कर दी है. ग्रामीणो ने चेतावनी दी है कि जब तक जिला प्रशासन अतिक्रमण नही हटाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा.

Related posts

हरियाणा की 30 वर्षीय महिला से चिड़ावा में सामूहिक दुष्कर्म, नौकरी का झांसा देकर बुलाया, पिस्तौल की नोक पर किया रेप

Report Times

दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरा जुगाड़ पलटा, ओर 17 घायल एक बच्चे की मौत

Report Times

जयपुर के रहने वाले थे पायलट राजवीर स‍िंह, केदारनाथ हेलीकॉप्‍टर क्रैश में मौत; 4 महीने पहले बने थे जुड़वां बच्चों के पिता

Report Times

Leave a Comment