Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानरेलवेस्पेशलहादसा

बेटी की डोली से पहले प‍िता की उठी अर्थी, शादी की खुश‍ियां मातम में बदली

REPORT TIMES : झुंझुनू के चिड़ावा कस्बे से लगती डालमिया की ढाणी में शादी की खुशियों के बीच घर मे मातम छा गया. मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले डालमिया की ढाणी के सुरेश कुमार की खेतड़ी फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना पर चिड़ावा पुलिस और सरपंच सन्दीप कुमार मौके पर पहुंचे.

2 नवंबर की आनी थी बारात 

मृतक की शिनाख्त डालमिया की ढाणी निवासी सुरेश कुमार में रूप में हुई. सरपंच संदीप कुमार ने बताया कि सुरेश कुमार की बेटी की शादी 2 नवम्बर को होनी है. सुरेश कुमार दिमागी तौर अस्वस्थ था. सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला तो सैनिक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर चिड़ावा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.

मौत की सूचना पर चीख-पुकार मच गई 

परिजनों की रिपोर्ट के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. उधर सुरेश कुमार के निधन की सूचना के बाद शादी की खुशियों के बीच घर में मातम छा गया हैं. चीख-पुकार मच गई. शादी की तैयारी चल रही थी. शादी के कार्ड भी सभी र‍िश्‍तेदारों में बट गए थे. हंसी का माहौल पल भर में भी रोने में बदल गई.

Related posts

बजट के दिन कैसी रहती है शेयर बाजार की चाल, पूरे 24 साल का हाल

Report Times

खेतड़ी रोड पर ज्वेलरी शॉप में लगी:समय रहते काबू करने से टला बड़ा हादसा, अचानक सिलेंडर में आग लगने से हुई दुर्घटना

Report Times

मंडोर में कार को ओवरटेक करने के विवाद में मारपीट, हरियाणा के पूर्व सीएम के पोते पर लगे आरोप

Report Times

Leave a Comment