Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

राजस्थान : शराब ने दिया 400 करोड़ का राजस्व

जयपुर। शराब ने राज्य सरकार के राजस्व को बढ़ा दिया है और सरकार का ये फैसला सरकार को एक माह में ही 400 करोड़ का राजस्व दिला चुका है।

इस 1 महीने की अवधि में प्रदेश में करीब 1000 करोड़ रुपए की शराब बिकी है जिससे सरकार को करीब 400 करोड़ रुपए आबकारी राजस्व के तौर पर मिला है।

कोरोना संकट के चलते केंद्र और राज्य सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा की थी इसके बाद प्रदेश में 23 अप्रैल को सभी शराब की दुकानों को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया था। लॉक डाउन की अवधि में केंद्र से अपेक्षित मदद न मिलने और राज्य के सभी आर्थिक संसाधन अवरुद्ध हो जाने से सरकार शराब की दुकान खोलने को लेकर पसोपेश में थी। इस दौरान मार्च के अंत में यानी 31 मार्च को वर्ष 2019-20 का आबकारी बंदोबस्त भी समाप्त हो चुका था।

लॉक डाउन में शराब की दुकान खोलने को लेकर सरकार को आलोचना भी झेलनी पड़ी थी और शुरुआती 2 दिन में जिस तरह से लोग शराब खरीदने के लिए शराब के ठेकों पर टूटकर पड़े उससे भी एक बार सरकार के इस निर्णय को लेकर अलग अलग राय सामने आई थी।

Related posts

नुपर शर्मा केस : पूर्व जज व वकीलों के खिलाफ अवमानना का मुकदमा नहीं चलेगा

Report Times

क्या राजस्थान में बंद होगी फ्री इलाज की RGHS योजना? गहलोत ने साधा सरकार पर निशाना

Report Times

CM भजनलाल बोले- मील का पत्थर साबित होगा राइजिंग राजस्थान समिट

Report Times

Leave a Comment