Report Times
latestOtherpoliticsजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

CM भजनलाल बोले- मील का पत्थर साबित होगा राइजिंग राजस्थान समिट

राजस्थान। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2024 का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ देर पहले जयपुर में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। इस समिट में 32 देशों के प्रतिनिधि और निवेशक भाग ले रहे हैं। भजनलाल सरकार का दावा है कि समिट से पहले ही राजस्थान में 30 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं।

राजस्थान में निवेश से अच्छा लाभ होगा- CM

CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में विकास की असीमित संभावनाएं हैं। राजस्थान में निवेश कर अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। यह समिट इस कड़ी में महत्वपूर्ण कदम है। राज्य में पानी के लिए कई योजनाओं पर एक साथ काम शुरू हुआ है, इससे खेती और उद्योगों को भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा। CM भजनलाल ने कहा कि राज्य में पहली बार इस समिट का आयोजन हो रहा है। हमने 10 नई महत्वपूर्ण नीतियां लागू की हैं।

PM मोदी ने किया समिट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा की ओर से स्वागत संबोधन दिया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि आज राजस्‍थान के ल‍िए गौरव का द‍िन है। राजस्थान में पीएम मोदी के हाथों से ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आगाज हुआ है। पीएम देश के विकास पुरुष है, इनके प्रयासों से देश का सम्मान बढ़ा है। राजस्थान में विकास की असीमित संभावनाएं हैं।

35 लाख करोड़ के निवेश का रास्ता साफ

CM भजनलाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो नीतियां बनाई हैं, उनसे राज्य में निवेश को लेकर अच्छा माहौल बना है। 35 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू साइन हो चुके हैं। हमने पहले साल में समिट का आयोजन इसलिए किया है कि अगले 4 सालों में हम निवेश को धरातल पर उतार सकें। हमने निवेशकों के लिए कई महत्वपूर्ण नीतियां बनाई हैं। इस समिट से पहले ही हम 35 लाख करोड़ के निवेश का एमओयू कर चुके हैं।

  • विदेशी निवेशकों की भागीदारी: 32 देशों के प्रतिनिधियों और निवेशकों का इस समिट में भाग लेना इस बात का प्रमाण है कि राजस्थान वैश्विक निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनता जा रहा है।
  • निवेश प्रस्ताव: समिट से पहले ही 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आना एक बड़ी उपलब्धि है। इससे यह स्पष्ट होता है कि राजस्थान में निवेश का माहौल बेहतर हो रहा है।
  • राज्य सरकार का प्रयास: भजनलाल सरकार का दावा है कि अगले पांच वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने का लक्ष्य है। यह समिट इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है और राजस्थान भी इस का लाभ उठा रहा है।

Related posts

क्रिकेट : अंडर 19 वर्ल्डकप में भारत बना विजेता, इंग्लैंड को 14 गेंद शेष रहते लक्ष्य किया हासिल

Report Times

गोवर्धन पूजा के दिन कन्या सहित इन 4 राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

Report Times

लक्ष्मणगढ़ (सीकर) : दुपहिया वाहन चोरी की घटना का पर्दाफाश

Report Times

Leave a Comment