Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजनीतिराजस्थानस्पेशल

क्या राजस्थान में बंद होगी फ्री इलाज की RGHS योजना? गहलोत ने साधा सरकार पर निशाना

REPORT TIMES ; राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य सरकार की लापरवाही और आर्थिक कुप्रबंधन के चलते एक जनहितकारी योजना RGHS, Rajasthan Government Health Scheme खतरे में पड़ गई है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निजी अस्पतालों को सात महीने से भुगतान नहीं किए जाने के कारण अब निजी अस्पतालों की यूनियन RAHA ने 15 जुलाई से RGHS के तहत इलाज बंद करने का ऐलान कर दिया है, जो राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए गंभीर संकट है.

”निजी अस्पतालों का 980 करोड़ रुपये का बकाया”

गहलोत ने बयान में कहा कि 701 निजी अस्पतालों को 980 करोड़ रुपये का बकाया है और सरकार ने इस पर कोई ठोस पहल नहीं की. वहीं हर महीने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन से RGHS के लिए कटौती जारी है, लेकिन उस पैसे से इलाज भी नहीं मिल पा रहा. इससे बड़ा प्रबंधन फेल्योर और क्या हो सकता है.

”5 जुलाई से इलाज बंद होने की नौबत न आए”

उन्होंने कहा कि RGHS योजना को उनकी सरकार ने शुरू किया था ताकि सरकारी सेवा से जुड़े लोग, उनके परिजन और पेंशनर्स बिना आर्थिक बोझ के पूरे सम्मान के साथ इलाज करवा सकें. यह योजना एक सामाजिक सुरक्षा की भावना से शुरू की गई थी लेकिन भाजपा सरकार उसे बर्बाद करने पर आमादा है. गहलोत ने राज्य सरकार से मांग की कि वह तुरंत भुगतान प्रक्रिया को दुरुस्त करे और निजी अस्पतालों का बकाया भुगतान करे ताकि 15 जुलाई से इलाज बंद होने की नौबत न आए.

गौरतलब है कि RAHA राजस्थान एसोसिएशन ऑफ हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम्स ने विज्ञापन जारी कर साफ कर दिया है कि भुगतान नहीं होने की स्थिति में वे RGHS के तहत इलाज बंद कर देंगे. इसमें इमरजेंसी केस भी शामिल हैं, जिससे मरीजों को सीधे-सीधे जान जोखिम में डालने जैसी स्थिति आ सकती है.

Related posts

एक शख्स को 3 शादियां करना पड़ा महंगा, पत्नियों के कारण हुई बेरहमी से हत्या

Report Times

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में बनाई जगह, न्यूजीलैंड को सेमीफाइल में 7 विकेट से धोया

Report Times

IPL 2025 के बीच टीम इंडिया के इन 15 खिलाड़ियों का लगा कैंप, इस क्रिकेट सीरीज की तैयारी, खेलेंगे इतने देश

Report Times

Leave a Comment