Report Times
Otherटॉप न्यूज़देशमध्यप्रदेशस्पेशल

भोपाल : गेहूं खरीद के मामले में मध्यप्रदेश ने पंजाब को पछाड़ा

भोपाल। गेहूं खरीद के मामले में मध्य प्रदेश ने पंजाब को पीछे छोड़कर नंबर एक का तमगा हासिल कर लिया है। पंजाब को पीछे छोड़ना इतना आसान नहीं था और वो भी ऐसे समय पर जब सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा कर दी हो। लेकिन इसके बावजूद किसानों की मेहनत और उम्दा मैनेजमेंट के चलते यह मुमकिन हो पाया। देशभर में गेहूं खरीद के मामले में मध्य प्रदेश ने पहला तमगा हासिल किया। न केवल पंजाब को पीछे छोड़ा बल्कि पिछले साल के मुकाबले प्रदेश में 74 फीसदी से ज्यादा गेहूं खरीदा गया।

मध्य प्रदेश में 1 करोड़ 27 लाख 67 हजार 628 मीट्रिक टन गेहूं की पैदावार हुई जो पूरे देश का 33 फीसदी है। बेमौसम बरसात, पाल, आंधी-तूफान यहां तक कि बाढ़ भी मध्य प्रदेश के अन्नदाताओं की हिम्मत को नहीं डिगा पाई। इन तमाम घटनाक्रमों की वजह से मुश्किलें तो जरूर बढ़ गईं थीं लेकिन अन्नदाताओं की लगन और मेहनत के बदौलत इस बार गेहूं का जोरदार उत्पादन हुआ और फिर रिकॉर्ड सरकारी खरीद भी हुई। इस साल पूरे देश में 3 करोड़ 86 लाख 54 हजार मीट्रिक टन गेहूं की सरकार ने खरीदारी की। अगर हम मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां पर लॉकडाउन के बीच में 15 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हुई थी जो कि 5 जून तक चली। पिछले साल की तुलना में गेंहू की पैदावार 74 फीसदी ज्यादा होने की वजह से खरीद केंद्र की संख्या में भी इजाफा किया गया। पहले यह 3,545 हुआ करते थे जिन्हें बढ़ाकर 4,529 किया गया।

Related posts

निकिता नेशनल में लाई तीन मेडल

Report Times

कौन है कुनिका सदानंद, जिसका कुमार सानू संग जुड़ा था नाम, पहली पत्नी ने मचा दी थी तोड़फोड़

Report Times

मैंने कुछ गलत नहीं कहा, मुझे सच बोलने की सजा मिली, मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद और क्या बोले गुढ़ा

Report Times

Leave a Comment