Report Times
Otherक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : बेटी के हत्यारे से पुलिस पूछताछ

चिड़ावा। वार्ड 13 में बेटी की हत्या और पत्नी, बेटे पर लोहे के पाइप से हमला करने के आरोपी संजय कुमावत से रविवार को पुछताछ की गई। जिसमें आरोपी ने घर में आए दिन होने वाली कलह से परेशान होकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

आरोपी ने बताया कि जमीन को लेकर अक्सर घर में झगड़ा होता रहता था। पत्नी सरोज देवी जादू-टोनों में  खूब भरोसा करती थी। इसलिए भी वह परेशान रहने लगा था। उन्होंने बताया कि वह केवल अपनी पत्नी को ही मारना चाहता था। मगर बो बीच में आ गए। इसलिए उन पर भी हमला कर दिया। गौरतलब है कि आरोपी संजय ने शनिवार सुबह अपनी पत्नी ओर दो बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें बेटी नीतू ने जयपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया था।

Related posts

चनाना को तहसील बनाने की मांग : धरना स्थल पर व्यापारियों से चर्चा, सोमवार को होगी बड़ी सभा

Report Times

स्पाइसजेट विमान के अंदर अचानक भरने लगा धुआं, करानी पड़ी इमर्जेंसी लैंडिंग

Report Times

चिड़ावा से भी रहा स्वामी विवेकानंद से नाता

Report Times

Leave a Comment