Report Times
Otherटॉप न्यूज़दिल्लीदेश

नई दिल्ली : दुनिया में कोराना संक्रमण के मामले में भारत पहुंचा चौथे नम्बर पर

नई दिल्ली। भारत भले ही संक्रमण के मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच गया हो लेकिन देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बहुत तेजी से नहीं बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों की पड़ताल से पता चला कि देश में सक्रिय मरीजों की संख्या सिर्फ 1.8 फीसदी की दर से बढ़ रही है, अमेरिका, ब्राजील में यह आंकड़ा करीब पांच से छह फीसदी है।

भारत में बीते सात दिनों में संक्रमण के मामलों में 29.5 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। दुनिया में अन्य देशों के मुकाबले यह सर्वाधिक है। ब्राजील में 26.4,मैक्सिको में 25.6, रूस में 13.4 और अमेरिका में आठ फीसदी की दर से उछाल आया है। यही वृद्धि दर रही तो पांच दिन में केस चार लाख, दस दिन में पांच लाख से ज्यादा हो सकते हैं। नए मामलों में 75 फीसदी तमिलनाडु, गुजरात व दिल्ली से आ रहे हैं।

दिल्ली में प्रति दस लाख लोगों पर 74.82 लोगों की मौत हो रही है जबकि महाराष्ट्र में यह संख्या 33.51 है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद का हिस्सा रहीं प्रोफेसर शमिका रवि ने स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के आधार पर यह विश्लेषण किया है।

देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन मंगलवार को स्वस्थ होने वाले और नए रोगियों की संख्या करीब बराबर हो गई। अब कुल मामलों में संक्रमितों की संख्या घट रही है, जबकि स्वस्थ होने वाले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को 24 घंटे के में 10667 नए मामले आए हैं। जबकि इस दौरान 10215 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए। देश में ठीक हुए लोगों की संख्या 180013 हो गई, जबकि उपचाराधीन की संख्या 153178 है। वहीं अब तक सर्वाधिक केस 14 जून को आए थे। जब बढ़ोतरी एक दिन में 11929 हो गई थी। पर पिछले चार दिनों से नए मामले कम हो रहे हैं।

Related posts

चिड़ावा : गायत्री मन्दिर परिसर में दो दिवसीय आयोजन शुरू

Report Times

Salman Khan से काले हिरणों के शिकार का बदला लेना चाहता है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई:पुलिस

Report Times

दिल्ली चुनाव के वो 7 दलबदलू, जो निकले असली मौसम वैज्ञानिक.

Report Times

Leave a Comment