Report Times
CRIMEक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरें

Salman Khan से काले हिरणों के शिकार का बदला लेना चाहता है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई:पुलिस

Reporttimes.in

Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग करने वाले बिहार के शूटरों-विक्की गुप्ता और सागर पाल ने मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने उन्हें हायर किया था. क्योंकि वे 1988 के सलमान खान से जुड़े मामले में बदला लेना चाहते थे. 1988 में सलमान खान ने जोधपुर के पास मथानिया के बवाड में दो काले हिरणों का शिकार किया था. बिश्नोई ब्रदर्स सलमान खान के उस शिकार से नाराज चल रहे हैं. बिश्नोई समुदाय के लोग काले हिरण की पूजा करते हैं.

14 दिन की पुलिस रिमांड

मुंबई क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर दया नायक ने दोनों को कोर्ट में पेश कर उनकी 14 दिन की पुलिस रिमांड ली है. दोनों शूटरों ने पुलिस को बताया है कि बिश्नोई ब्रदर्स ने उन्हें इस काम के लिए 1 लाख रुपये दिए थे. काम खत्म होने के बाद 3 लाख और देने की बात हुई थी.

लॉरेंस बिश्नोई की पुलिस कस्टडी लेने की कोशिश

मुंबई पुलिस इस मामले में तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस की पुलिस कस्टडी लेने की कोशिश करेगी. साथ ही कनाडा में रह रहे अनमोल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी करवाएगी. अनमोल इस मामले में मुख्य आरोपी है. उसने ही फायरिंग की साजिश रचने की जिम्मेदारी ली है और सोशल मीडिया के जरिए सलमान खान को धमकी दी थी.

Related posts

सचिन पायलट के सब्र का अंत! आलाकमान से पूछा मीटिंग के बाद भी क्यों कार्रवाई नदारद?

Report Times

UP ATS ने सहारनपुर से आतंकी को किया गिरफ्तार, नूपुर शर्मा की हत्या की रच रहा था साजिश

Report Times

कोटा में छात्रा ने किया सुसाइड, मौसी के फ्लैट से कूदकर दी जान

Report Times

Leave a Comment