Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : गणेश मंगलपाठ के साथ वार्षिकोत्सव शुरू

चिड़ावा शहर के पोद्दार पार्क स्थित सिद्धि विनायक महालक्ष्मी धाम का तीसरा मूर्ति स्थापना वार्षिक समारोह कार्यक्रम विघ्नहरण गणेश मंगलपाठ के विमोचन व संगीतमय वाचन के साथ शुरू हुआ। धाम के महंत पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी के द्वारा रचित मंगलपाठ का सिद्धि विनायक मंदिर के पुजारी जगदीश प्रसाद शर्मा के सानिध्य में उपस्थित गणमान्य जनो ने विमोचन किया। इसके पश्चात मंगलपाठ का सामूहिक सस्वर वाचन किया गया। कार्यक्रम के प्रारभ में आचार्य नरेश शास्त्री व बालकिशन चौरासिया के द्वारा किशनलाल, सुरेन्द्र कुमार जाटवाला को मंत्रोचार के मध्य पूजन करवाया गया। इस दौरान अग्रवाल समेलन पूर्वी राजस्थान के अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, ब्रह्मचैतन्य संस्थान के अध्यक्ष राजन सहल, अग्रवाल जन कल्याण समिति के अध्यक्ष दामोदर हिम्मतरामका, व्यवसायी जवाहर लाल गुप्ता, महेंद्र सिंह रणवां, दीपक कौशिक, अनिल शर्मा, चंद्रमौलि पचरंगिया, श्याम बिहारी गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related posts

Paper Leak : स्कूल से पेपर निकालकर 2 गैंग को 10 लाख में बेचा, राजू मैट्रिक्स गिरफ्तार; जानें कैसे रची साजिश?

Report Times

टोंक कोतवाली के गेट पर खड़े कांस्टेबल की मुश्किल में फंसी जान

Report Times

जाट समाज की महापंचायत में कमेटी ने लिया निर्णय, 29 जून को नेशनल हाईवे किनारे करेंगे हुंकार रैली

Report Times

Leave a Comment