Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : पहली तेज बारिश से गड़बड़ाया शहर का ड्रेनेज सिस्टम

चिड़ावा। शहर में मानसून की पहली तेज बारिश हुई। इस बारिश ने जहां किसानों के चेहरे खिल उठे तो वहीं एक बार फिर शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुलकर सामने आ गई। शहर की हृदयस्थली गांधीचौक में पूरा सर्किल पानी से भर गया तो वही आसपास की दुकानों में पानी चला गया।

https://www.facebook.com/111604467233847/videos/418115982496527/?sfnsn=wiwspmo&extid=5unmF3bnbuylYnmE&d=n&vh=e

गांधीचौक से राजकला कॉप्लेक्स तक हालात ऐसे रहे कि दुकानदार दुकानों में ही फंस गए काफी पानी दुकानों में चला गया। वहीं कई वाहन यहां पानी भरने से बंद हो गए। लोगों को धक्के देकर वाहनों को पानी से बाहर निकलना पड़ा। यात्रियों को अपना मार्ग बदलना पड़ा। शहर की गौशाला रोड, पिलानी रोड, मंड्रेला रोड, कोर्ट रोड, बागर सहित शहर के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। कई घरों में भी पानी घुस गया। नगरपालिका से लोग काफी बार व्यवस्था सुधारने और समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा।

Related posts

PM Modi ने राजस्थान में कहा- 4 जून 400 पार, कांग्रेस को बताया विकास विरोधी

Report Times

रूस पर अमेरिका की पाबंदी ने कैसे बढ़ाया भारत का दर्द?

Report Times

जोधपुर में ACB का बड़ा एक्शन, पुलिस कांस्टेबल 5000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment