Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंप्रदेशराजनीतिराजस्थान

चिड़ावा : मतदाता सूची में अनियमितता की एसडीएम से शिकायत

चिड़ावा। नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयार की जा रही मतदाता सूचियों में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत की गईहै। इस संबंध में वार्ड 32 के लोगों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी जगदीशप्रसाद गौड़ को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूचियां तैयार की जा रही है। जिसमें वार्ड 32 में गड़बड़ी हो रही है। उन्होंने बातया कि इस वार्ड में बीएलओ ने व्यक्ति विशेष के प्रभाव में आकर सूची तैयार की। जिसमें उन लोगों के नाम जोड़े दिए। जो कि दूसरे वार्ड में निवास करते हैं। उन्होंने सूची तैयार करने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई करवाने की मांग की। वहीं सूची में गलत तरीके से जोड़े गए नामों में संशोधन करवाने की मांग की। इस मौके पर जयसिंह, मोहरसिंह, श्रीचंद, सत्यवीर सिंह, पार्षद अनिल नायक, सुभाष शर्मा, संजय गिरधर, राजू चौधरी, महेंद्रसिंह, अमित कुमार उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर मेयर का पति घूस लेते अरेस्ट, ACB के छापे में घर से मिले 40 लाख

Report Times

वार्ड 29 में पेयजल संकट : 70-80 घरों में नहीं पहुंच रहा पेयजल, वॉल हटाने से हुई समस्या

Report Times

नाबार्ड और डालमिया संस्थान के नाॅन वाटरशैड प्रोजेक्ट का गांव मालूपुरा में किया उद्घाटन

Report Times

Leave a Comment