Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमालीराजनीतिविदेशस्पेशल

माली (अफ्रीका) में राष्ट्रपति के खिलाफ जनता का हल्ला बोल

रिपोर्ट- योगेश्वर पचरंगिया (माली, अफ्रीका)

बामाको। माली में चल रहे संघर्ष के बीच अफ्रीकन देशों का एक प्रतिनिधि मंडल नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन की अगुवाई में माली की राजधानी बामाको पहुंचा।

प्रतिनिधि मंडल ने यहां के हालातों को लेकर अधिकारियों व जनप्रीतिनिधियों से वार्ता की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों से भी बात की गई। इस बातचीत में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता का इस्तीफा तुरन्त मांगा है। इनका कहना है कि राष्ट्रपति अपने पास सभी अधिकार रखकर मनमानी पर उतर आए हैं। ऐसे में देश में भ्रष्टाचार भी खूब बढ़ा है। प्रतिनिधि मंडल ने भी देश मे प्रदर्शन के दौरान 23 जनों की हत्या के मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही जल्द ही शासन व्यवस्था सुधारने का भरोसा लोगों को दिया है। लेकिन प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति को हटाने की मांग पर कायम हैं और विरोध जारी है। 


Related posts

लोक देवता सत्ता दादा के मेले में उमड़े श्रद्धालु : ऊंट – घोड़ी के डांस ने किया अचंभित

Report Times

यूपी में किसकी राय पर चलेगी कांग्रेस? दिल्ली या फिर अजय राय

Report Times

Madhuri Dixit: एक्ट्रेस ही नहीं, अच्छी सिंगर भी हैं माधुरी दीक्षित, गाना गाते हुए वीडियो हुआ वायरल, पति ने दिया साथ

Report Times

Leave a Comment