Report Times
Otherअजमेरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

सांप, बिच्छू-छिपकली जैसे जानवर चबा जाता है ये पुरुष

आपने मशहूर शो मैन वर्सेस वाइल्ड में बेयर ग्रिल्स को जंगलों में जाते और जिंदा जानवरों को खाते देखा है। इसके बारे में सोचना भी किसी आम इंसान के लिए संभव नहीं है, लेकिन अजमेर के भगवान गंज में रहने वाले करण नाहरिया ऐसा ही कुछ कर रहे हैं। उनके कुछ वीडियो इन दिनों लोग शेयर कर रहे हैं। उन्हें विष पुरुष कह रहे हैं। भास्कर ने भी करण नाहरिया से बात की। जो जानवरों के फार्म चलाता है। उसे सांप बिच्छू, केकड़े और छिपकली सहित अन्य जानवर खाने का शौक है। करण का कहना है कि जानवरों को खाए एक दिन भी नहीं रह सकता। वहीं, एक्सपर्ट का कहना है कि युवक बचपन से ही जहरीले जानवर खा रहा है। इससे शरीर को जहर की आदत हो गई।

करण ने बताया कि वो रोजाना पहाड़ी क्षेत्रों पर जाकर सांप, बिच्छू, सहित अन्य जानवरों को पकड़कर खाता है। बचपन में जब खाना नहीं मिलता था, तब से उसे जानवरों को खाने की आदत लग गई। उसे दो बार सांप भी काट चुका है, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

करण ने बताया कि 14 साल की उम्र से वह जानवरों को खाने का काम कर रहा है। जब उसने जानवरों को खाना शुरू किया तो उसे जानवरों को खाने पर स्वाद आने लगा। इसके बाद से जानवरों को खा रहा है। करण का मानना है कि बिच्छू सांप और अन्य जानवरों को खाना उसका टैलेंट है। इस टैलेंट को वह सबके सामने रखना चाहता है।

Related posts

रामजन्मभूमि के सबूत खोद निकालने वाले बीबी लाल का निधन, केस में अहम थी उनकी स्टडी

Report Times

Salman Khan से काले हिरणों के शिकार का बदला लेना चाहता है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई:पुलिस

Report Times

राजस्थान: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, जयपुर भाजपा मुख्यालय में हुई कोर कमेटी की बैठक

Report Times

Leave a Comment